Home Kurukshetra News ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को आशीर्वाद

ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को आशीर्वाद

by ND HINDUSTAN
0 comment

अशोक शर्मा पहलवान के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में पहुंचे अशोक अरोड़ा 

ब्राह्मण समाज की तीनो संस्थाओं का संयुक्त सम्मेलन आयोजित कर किया जायेगा अशोक अरोड़ा का समर्थन : जयनारायण शर्मा

ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से मेरा चुनावी यज्ञ होगा संपूर्ण : अशोक अरोड़ा 

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । नगर के प्रसिद्ध ब्राह्मण नेता अशोक शर्मा पहलवान के रेलवे रोड स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा का समर्थन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा मेरा साथ दिया है और इस समाज का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। इस चुनाव में भी ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने जो उन्हें समर्थन दिया है जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। 

अशोक अरोड़ा ने कहा कि मेरे इस चुनावी यज्ञ में ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से यह यज्ञ संपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि अशोक शर्मा पहलवान समय-समय पर सामाजिक मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं। उनकी इस लड़ाई में मेरा हमेशा उनका समर्थन रहा है और भविष्य में भी रहेगा। 

अशोक अरोड़ा का अशोक शर्मा पहलवान के प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा नींदी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा   के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के नेताओं ने अशोक अरोड़ा का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस चुनाव में ब्राह्मण समाज अशोक अरोड़ा का तन-मन-धन से समर्थन करेगा। 

जय नारायण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के ब्राह्मण समाज की तीन बड़ी संस्थाएं हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला तथा  श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा   सभा का एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित करके अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभा एक गैर राजनीतिक संगठन है लेकिन इसके अधिकतर पदाधिकारी और सदस्यों ने अशोक अरोड़ा का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

अशोक शर्मा पहलवान ने अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर अशोक अरोड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे हर दुख-सुख में अशोक अरोड़ा सबसे आगे खड़े रहते हैं। वह कभी भी जात-पात की राजनीति नहीं करते। उन्होंने हमेशा हर संकट और दुख में मेरा साथ दिया है। अशोक शर्मा ने इस चुनाव में सभी लोगों से अपील है कि वे तन-मन-धन से अशोक अरोड़ा का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा हमेशा रंजिश की राजनीति करते हैं। शहर में विकास के नाम पर करोड़ों रुपया हड़प लिया गया है। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा के समर्थन में थानेसर हल्के में लहर चल रही है और अशोक अरोड़ा भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। 

अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा नींदी ने भी कहा कि उनका अशोक अरोड़ा के साथ बचपन से पारिवारिक संबंध है। अशोक अरोड़ा थानेसर हल्के को अपने परिवार की तरह समझते हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की कि वे तन-मन-धन से इस चुनाव में अशोक अरोड़ा का समर्थन करके उन्हें भारी बहुमत से विजई बनाएं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?