Home Kurukshetra News 3 लाख 29 हजार 103 लोगों के बनाने हैं गोल्डन कार्ड, 1 लाख 29 हजार 602 बनाए

3 लाख 29 हजार 103 लोगों के बनाने हैं गोल्डन कार्ड, 1 लाख 29 हजार 602 बनाए

by ND HINDUSTAN
0 comment

22 निजी व छह सरकारी अस्पतालों में हो रहा गोल्डन कार्ड पर उपचार

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,6 जनवरी। आयुष्मान योजना के तहत जिले के 20 हजार 48 लोगों का इलाज अब तक निजी अस्पतालों में हो चुका है। इस पर 17 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जिला सिविल सर्जन डा सुखबीर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में इसको लेकर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि जिले के 22 निजी और छह सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 69 हजार 567 परिवारों का नाम आयुष्मान योजना में शामिल है। जिनमें कुल तीन लाख 29 हजार 103 लोगों के गोल्डन कार्ड बनने हैं। इनमें से एक लाख 29 हजार 602 लोगों के कार्ड बन चुके हैं, जिनमें से 20 हजार 48 लोगों ने इसका लाभ उठाकर घुटनों, दिल, हड्डियों और कई गंभीर बीमारियों से जुड़ा इलाज निजी अस्पतालों में कराया है। उनके इलाज पर खर्च होने वाला पैसा सरकार की ओर से अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी रमेश सभ्रवाल, जिला सूचना प्रबंधक अधिकारी उज्ज्वल वर्मा, आयुष्मान मित्र राहुल, अंजू, अजय, रजत और नेहा मौजूद रही।

गोल्डन कार्ड में गलतियों को कराया जा सकता है ठीक

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के गोल्डन कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि से संबंधित त्रुटियां हैं वे सरकारी अस्पताल या निजी अस्पतालों में बैठे आयुष्मान मित्रों के पास जाकर उसे ठीक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि थानेसर नगर परिषद के पार्षदों को भी इसके बारे में बताया गया कि वे अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जागरूक करें और जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उन्हें जल्द से जल्द बनवाने के लिए प्रेरित करें।

सरकारी  व् सामुदायिक  अस्पताल : सिविल हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र  , स्वास्थ्य सामुदिक केंद्र पेहोवा , स्वास्थ्य सामुदिक केंद्र झांसा , स्वास्थ्य सामुदिक केंद्र शाहाबाद , स्वास्थ्य सामुदिक केंद्र मथाना , स्वास्थ्य सामुदिक केंद्र लाडवा हॉस्पिटल शामिल हैं।     

प्राइवेट  अस्पताल : राधाकिशन हॉस्पिटल, सिद्धार्थ हॉस्पिटल,सिग्न्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आदेश मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अग्गार्वल नर्सिंग होम ,एस मेहता सर्जिकल एंड मैटरनिटी, सरस्वती मिशन हॉस्पिटल पेहोवा, सरस्वती मिशन हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र , बी एस हार्ट केयर मल्टी  स्पेशलिटी हॉस्पिटल,सोबती नर्सिंग होम,सैनी ऑय केयर हॉस्पिटल, श्री बालाजी आरोग्यम हॉस्पिटल, कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम, चौहान ऑय एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल, न्यू अपना हॉस्पिटल, मीरी पीरी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च , सोनी ओर्थोपेडिक हॉस्पिटल, अपना हॉस्पिटल, महाराजा अग्गार्सैन हॉस्पिटल, श्री गुरु नानक देव ऑय एंड चैरिटेबल हॉस्पिटल और बालाजी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल शामिल हैं।     

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?