Home haryana कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामनभाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने पटका पहनाकर करवाई पार्टी ज्वाइन

कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामनभाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने पटका पहनाकर करवाई पार्टी ज्वाइन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

करनाल।  आज करनाल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। आज दाराबी कॉलोनी में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं भाजपा की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा लिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिवार में शामिल होकर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर उनकी ज्वाईनिंग करवाई। पार्टी में शामिल होने पर जगमोहन आनन्द ने कहा कि उनका पार्टी में शामिल होने पर पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसके परिवार की तरह है। आधी रात को भी उनके घर के दरवाजे उनके लिए खुले हैं। वे जब चाहे उनके अपनी परेशानी उनके समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है। यहां एक छोटे से कार्यकर्ता को भी आगे बढऩे का मौका मिलता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?