Home haryana कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सायं 6 बजे तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ 66.2 प्रतिशत मतदान

कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सायं 6 बजे तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ 66.2 प्रतिशत मतदान

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभा में विधानसभा आम चुनाव कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इन चुनावों को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इन विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1-1 महिला संचालित बूथ, 1-1 पीडब्लयूडी , 1-1 युवा बूथ व 1-1 मॉडल पोलिंग बूथ भी स्थापित किए गए थे।
मतदान सम्बन्धी विषय पर जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बताया कि ई-डैश बोर्ड से मिली रिपोर्ट के अनुसार चारों विधानसभा क्षेत्रों में 66.2 प्रतिशत मतदान हुआ। शनिवार को विधानसभा आम चुनाव 2024 में जिला कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों लाडवा, शाहबाद, पिहोवा, थानेसर में मतदाताओं में बहुत ही गजब का उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान बुज़ुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करते हुए वोटिंग की।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से सायं 6 बजे तक ई-डैशबोर्ड से मिली रिपोर्ट के अनुसार थानेसर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 61.5 प्रतिशत, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 65.4 प्रतिशत, लाडवा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 71.6 प्रतिशत, शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 66.7 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सायं 6 बजे तक कुल 66.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला कुरुक्षेत्र की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दी गई थी। सेक्टर आफिसर, पेट्रोलिंग पार्टियां, माइक्रो आब्जर्वर सहित सामान्य आब्जर्वर तथा एक्सपैंडिचर आब्जर्वर पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।
प्रशासन ने कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 7 लाख 73 हजार 425 मतदाता मतदाताओं की सुविधा के लिए 810 बूथ बनाए। इन बूथों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रशासन की तरफ से पुलिस व अन्य फोर्स की नियुक्ति की गई। प्रशासन द्वारा सभी बूथों पर पल-पल मतदाताओं द्वारा किए जा रहे मतों की संख्या जानने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। जहां से हरियाणा निर्वाचन कार्यालय को पल-पल की सूचना भेजी जा रही थी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?