Home Karnal news रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का करनाल वासियों को भी मिलेगा लाभ: विधायक जगमोहन आनंद

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का करनाल वासियों को भी मिलेगा लाभ: विधायक जगमोहन आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बीच हुई विस्तारीकरण को लेकर चर्चा, करनाल वासियों को भी सौगात

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

करनाल ।  
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल वासियों को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की सौगात दी है। इससे करनाल वासियों को भी लाभ मिलेगा।

 विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि यह करनाल वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि जो आरआरटीएस पानीपत तक आनी थी, अब करनाल तक इसका सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सराय कालेखां से पानीपत तक जाने वाली आरआरटीएस को करनाल तक बढ़ाने का अध्ययन करवाया जाएगा। इससे आने वाले समय में करनालवासी भी लाभान्वित होंगे।

 विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री व करनाल के सांसद मनोहर लाल का ध्येय जनकल्याण है। इसी नियति और कार्यशैली से हर दिन जनहित के फैसले ले रहे हैं। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?