Home Chandigarh विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प से जोड़ेगा भाजपा का सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प से जोड़ेगा भाजपा का सदस्यता अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा 50 लाख से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य पूरा करेगा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत

-मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित अनेक नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़।  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीन दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्राथमिक सदस्यता का नवीनीकरण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, सदस्यता अभियान के संयोजक वेदपाल एडवाकेट, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गई जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की योजना पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री ने सदस्यता अभियान को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेने के बाद आम जनता से भी भाजपा से जुड़ने की अपील की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के कर कमलों से आरंभ हुआ भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रदेश के ’हर गांव- हर गली – हर घर- हर व्यक्ति’ तक पहुंचेगा और सभी को ’विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प से जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने आम जनता से भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और ’अंत्योदय’ के संकल्प और नॉन-स्टॉप हरियाणा को विकसित बनाने के हमारे ध्येय को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर 6 वर्ष के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान चलता है और सभी सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत की थी। सीएम सैनी ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा है और अब तक 10 करोड़ से भी अधिक सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित में नई-नई योजनाएं चलाई, गरीब व्यक्ति को मजबूत किया। पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को सशक्त किया। इसी का परिणाम है कि जनता में भाजपा के प्रति प्रेम बढ़ा है और लोग भाजपा से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने हरियाणा को 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा के लोग सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और 50 लाख से अधिक लोग भाजपा से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम जन से भी अपील करते हुए कहा कि 8800 002024 नंबर पर मिस कॉल करके भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सदस्यता अभियान के शुभारंभ से पहले ही अब तक हरियाणा में 5 लाख से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे भाजपा के विचारों से जुड़ें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश में पहले 11 करोड़ के करीब लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली थी, लेकिन इस बार एक महीने में ही 10 करोड़ से अधिक लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं यह जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति स्नेह है। उन्होंने कहा कि अभी यह अभियान डेढ़ महीना चलेगा और आने वाले समय में भाजपा एक बड़ा टारगेट अचीव करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जिस गति से हरियाणा में सदस्य बन रहे हैं उससे लगता है कि हरियाणा में एक करोड़ सदस्य बनाने के टारगेट को हम अचीव कर लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में भाजपा परिवार में शामिल हो। मुख्यमंत्री ने अभियान के शुरू होने पर सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

सदस्यता अभियान का लक्ष्य संगठन को मजबूत करना है : दुष्यंत गौतम

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए हरियाणा में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और संगठन को और अधिक मजबूत करना है। श्री गौतम ने कहा कि हरियाणा में जिस गति से अभियान चल रहा है हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा में 50 लाख से भी अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने विकसित राष्ट्र और विकसित हरियाणा बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जुड़ने की अपील की।

भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह : वेदपाल एडवोकेट

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि हरियाणा को 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिन रात अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 250 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साह है, इसलिए अभियान के शुरूआत से पहले ही 5 लाख से अधिक लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ें और विकसित राष्ट्र की भूमिका में अपना योगदान दें। बैठक में सदस्यता अभियान के सदस्य संदीप जोशी, अशोक गुर्जर, वरूण श्योराण, गोपाल शर्मा, मीना परमार व आईटी विभाग के प्रमुख आदित्य चावला भी उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?