Home Kurukshetra News गांव खटोली में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

गांव खटोली में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद, चाहे वह मंत्री, सांसद, विधायक ही क्यों न हो: ज्ञान चंद गुप्ता

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला/ बरवाला 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग चल रहे है। इसी क्रम में  विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता गांव खटोली में प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहाँ बरवाला मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम रखा गया है।  ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से वैचारिक एवं मानसिक रूप से तैयार करना लक्ष्य होता है।सीखने की प्रक्रिया निरंतर होती है। इसी लिए कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।हमारा कार्यकर्ता अपना दायित्व जिम्मेदारी से निभाता है।भाजपा में कार्यकर्ता का सबसे बड़ा पद होता है चाहे वह मंत्री, सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी क्यों न हो।यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसके आज भारत में 14 करोड कार्यकर्ता है। भाजपा का एक ही लक्ष्य है हमारा भारत देश विश्व गुरु बने। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा देश में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में सबका साथ -सबका विकास के मूल-मंत्र पर चलते हुए निरंतर चल जनकल्याण के कार्य कर रही हैं। दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय नीति को अपनाते हुए भाजपा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास व सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए वे बाेले कि देश की अस्मिता को ताक पर रख विपक्षी पार्टियां सत्ता प्राप्त करना चाहती हैं। समाज को जाति- धर्म में बांटकर राजनीति करने  वालों की दुकानें अब बंद हो गई हैं।

कालका व  पिंजौर मंडलों में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

आज कालका व  पिंजौर मंडलों में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आयोजन हुआ।कालका मंडल में जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने एसडी स्कूल कालका में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया तथा पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी आज पिंजौर के पूजा मैरिज पैलेस में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की शान है। कार्यकर्ताओं को ज़्यादा मेहनत के साथ कार्य करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता पूरे मन से पार्टी को और ज़्यादा मजबूत करने में पूरी ताकत के साथ जुटें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?