Home Kurukshetra News मेले के चौथे दिन शाम तक लगभग 8 लाख श्रद्धालु मेले में पहुंचे

मेले के चौथे दिन शाम तक लगभग 8 लाख श्रद्धालु मेले में पहुंचे

by ND HINDUSTAN
0 comment

मेला में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं श्रद्घालु

उपायुक्त एवं श्री कपाल मोचन तीर्थ श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में मेला किए गए हैं पुख्ता प्रबंध

एनडी हिन्दुस्तान

बिलासपुर/यमुनानगर । मेला श्री कपाल मोचन आदिबद्री 2024 में देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आस्था की डुबकी तीनों सरोवरों में लगा रहें हैं। वीरवार शाम 6 बजे तक मेला परिसर में लगभग 8 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने व जाने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा उपायुक्त एवं श्री कपाल मोचन तीर्थ श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में मेला कपाल मोचन से जुड़े आला अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मेला क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं ताकि तीर्थराज कपाल मोचन में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले विभिन्न धर्मों के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री कपाल मोचन मेला के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि मेले के चौथे दिन शाम 6 बजे तक कपाल मोचन मेला परिसर में लगभग 8 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि बहुत से श्रद्धालु यहां के पवित्र सरोवरों में स्नान करने के बाद अपने गंतव्य की ओर जा चुके हैं। मेले में अभी भी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड का प्रयास है कि कपाल मोचन मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले इसलिए मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित सभी प्रबंध किए गए हैं। मेले में सफाई व्यवस्था, दवाईयों के प्रबन्ध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबन्ध, सडक़ों की मरम्मत, सरोवरों की सफाई, बिजली का प्रबन्ध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूॢत, गैस की आपूर्ति, बैरिकेटिंग, पुलिस व सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैं।
मेला में किए गए प्रबंधों का यहां पहुंचे श्रद्वालूओं एवं यात्रियों द्वारा भी प्रशासन की जमकर प्रंशसा की जा रही है। गौरतलब है कि मेले में किए गए प्रबंधों और व्यवस्थाओं पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार स्वयं नजर रख रहे है और उनके दिशा-निर्देशानुसार बिलासपुर के उपमण्डलाधीश एवं मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल समय-समय पर पूरे मेला क्षेत्र का दौरा कर जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का यह भरसक प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों में कोई कोर-कसर बाकी न रहे और वे मेला कपाल मोचन से वापिस जाते हुए अपने साथ मीठी यादें लेकर जाएं।  विभागों के अधिकारी मेला प्रबंधों में एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। तीनों पवित्र सरोवरों-कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर व सूरजकुंड सरोवर के घाटों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और श्रद्धालु तीनों सरोवरों में स्नान कर दीप जलाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?