Home Kurukshetra News नाटक “संस्कारों के आंगन में” दिया पुराने संस्कारों को अपनाने को संदेश

नाटक “संस्कारों के आंगन में” दिया पुराने संस्कारों को अपनाने को संदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,11 जनवरी। हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा द्वारा कलाकारों के पास जाकर की जा रही “कला यात्रा” में इस बार की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही नाटक “संस्कारांे के आंगन में”। कुरुक्षेत्र की Expressions of Life संस्था द्वारा बृज शर्मा द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक “संस्कारों के आंगन में” की प्रस्तुति की गई। यह नाटक हरियाणा कला परिषद अम्बाला मंडल के फेसबुक पर लाईव भी दिखाया गया। नाटक में मुख्यरूप से पुराने संस्कारों को अपनाने का सदेंश दिया गया।

नाटक की शुरूआत स्वयं निर्देशक बृज शर्मा की गयी। उन्होनें कहा “जिन्दगी से बडी सजा नही, जुल्म क्या है पता नही, कितने ही हिस्सों में बटते आ रहे है इंसान, उसके हिस्से में क्या है कुछ पता नहीं, पुराने संस्कारों को नष्ट करके अपनायें नऐं मिजाज ने इस दुनियाँ को पंगु बना दिया है”। इसी सिद्धान्त पर आधारित नाटक “संस्कारों के आंगन में” यह दिखाया गया कि किस तरह इंसान अपने पुराने संस्कार भूलता जा रहा है। नाटक में बेटी की शादी व विदाई के पुराने संस्कार दिखाये जाते है। अन्त में नाटक में बृज शर्मा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को पुराने संस्कार देने चाहिए, यही संस्कार आगे चलकर बच्चों को एक नई दिशा देगें।

कलाकारों की भूमिका में बृज शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, डाॅ0 मीरा गौतम, डाॅ0 सुचिस्मिता, डाॅ0 सत्यभूषण, डाॅ. रमा शर्मा, डाॅ. रंजीत, डाॅ. मधु मल्होत्रा, रेणु धुग्गड, अन्नपूर्णा शर्मा, नीरज शर्मा, आसी खेत्रपाल, दिव्या शर्मा, ज्योति आहूजा, दीपक आहूजा आदि प्रमुख रूप से रहे। संगीत पर पंकज  व लाईट्स पर मनीष डोगरा व जैकी शर्मा, देवी दत्त उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार व उनकी धर्मपत्नी तथा जयभगवान सिंगला व उनकी धर्मपत्नी आशा सिंगला उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक जयभान सिंगला जी व कलाकारों ने हरियाणा कला परिषद अम्बाला मण्डल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा जी धन्यवाद किया। कला यात्रा इस कड़ी में कुरुक्षेत्र की Expressions of Life संस्था व उनके कलाकार इस प्रस्तुति के लिए बधाई के पात्र हैं। नागेंद्र शर्मा ने वैश्विक महामारी करोना के चलते कलाकारों को सकारात्मक रुख बनाए रखने के लिए प्रेरित किया । यह प्रशंसनीय कार्य है। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा कला परिषद अम्बाला मण्डल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा जी ने कलाकारों व दर्शकों का धन्यवाद किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?