Home Karnal news प्राथमिकता के आधार पर पूरे होंगे करनाल के विकास कार्यः विधायक आनंद

प्राथमिकता के आधार पर पूरे होंगे करनाल के विकास कार्यः विधायक आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

लाईन पार क्षेत्र प्रेम नगर में विधायक जगमोहन आनंद ने जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं

एनडी हिन्दुस्तान
करनाल।
  विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे और करनाल की जनता से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। हरियाणा सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति बेहद संवेदनशील है। समस्याओं का तय समय में  समाधान हो, इसके लिए सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आमजन की शिकायतों व समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी निरंतर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। विधायक जगमोहन आनंद शुक्रवार को लाईन पार क्षेत्र प्रेम नगर स्थित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कैम्प कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, जिन्हें विधायक ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और समस्याओं के तुरंत निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का तय सीमा में निवारण ही सरकार की जनता के बीच विश्वसनीयता को बढ़ाता है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पूर्व के 10 वर्षों में भी हरियाणा सरकार ने जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया है। यही कारण है कि जनता ने सरकार को तीसरी बार भी काम करने का मौका दिया है।

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी मांगों को रखा और समस्याएं भी बताई। विधायक ने इन सभी पर गंभीरता से कार्य करते हुए समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए तथा विकास से संबंधित मांग पत्रों पर आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के कार्य रूकने नहीं दिए जाएंगे, सबका साथ – सबका विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए पूरे शहर का एक समान विकास करवाया जाएगा तथा विकास के कार्यों के लिए धन की भी कोई कमी नहीं रहेगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, वरिष्ठ नेता भगवान दास अग्गी, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, शमशेर सिंह नैन, राजेंद्र नंदा, प्रमोद नागपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?