Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री को सील करने के साथ 10 लाख रुपए जुर्माना लगाएं अधिकारी : खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

कुरुक्षेत्र की फैक्ट्री को सील करने के साथ 10 लाख रुपए जुर्माना लगाएं अधिकारी : खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर

by ND HINDUSTAN
0 comment

राज्यमंत्री राजेश नागर ने 15 में से 10 शिकायतों का मौके पर समाधान किया, पांच शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के आदेश

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि लोगों को मिलावटी और मापदंडों पर खरा ना उतरने वाले खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नागर आज कुरुक्षेत्र में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। खाद्य मंत्री ने मापदंडों पर खरा नहीं उतरने वाला पनीर बेचने पर कुरुक्षेत्र के सेक्टर 2 में स्थित एक फैक्ट्री को सील करने के आदेश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पनीर का सैंपल फेल आने पर फैक्ट्री पर जुर्माना लगाया जाए। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह ने खाद्य मंत्री को एजेंडे की 15 शिकायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के बाद राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एजेंडे की 15 शिकायतों में से 10 शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया है। शेष पांच शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 निवासी ज्ञान सागर की शिकायत पर सुनवाई करते हुए आदेश दिए कि ज्योतिसर से थर्ड गेट विश्वविद्यालय तक सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मई 2025 तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।

खाद्य मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर गांव खेड़ी दबदलान निवासी रामकुमार मलिक और ओम प्रकाश की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि सड़क निर्माण कार्य 10 मार्च तक पूरा किया जाए। राज्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र निवासी राजपाल खुराना द्वारा एक निजी अस्पताल के खिलाफ दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कहा कि इस मामले में एडीसी छानबीन करेंगे और अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

इसके अलावा एजेंडे के बाद करीब एक दर्जन लोगों ने अपनी शिकायतें सौंपी।  राज्यमंत्री ने उपायुक्त से इन शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?