Home Ambala News परिवहन मंत्री अनिल विज के छापे में 18 चालान हुए, 2.54 लाख रुपए जुर्माना

परिवहन मंत्री अनिल विज के छापे में 18 चालान हुए, 2.54 लाख रुपए जुर्माना

by ND HINDUSTAN
0 comment

परिवहन मंत्री अनिल विज की कड़ी कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

सोमवार शाम परिवहन मंत्री विज ने अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर स्वयं उतर ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ा था, कई अनियमितताएं मिली थी

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़/अम्बाला हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा सोमवार शाम अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवर लोडिड वाहनों के खिलाफ लगाए गए छापे के दौरान कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिनपर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

दो वाहन चालकों द्वारा मौके पर ही चालान भर दिए गए थे जबकि शेष वाहनों को जब्त किया गया था। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा। आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज बताया कि 18 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई थी जिनपर 2.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है और यह राशि वाहन चालकों से वसूल की जाएगी।

गौरतलब है कि अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार शाम परिवहन मंत्री अनिल विज ने एकाएक छापा मारा था और हाईवे पर स्वयं उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई थी और इन वाहनों को जब्त किया गया था। छापे की जानकारी मिलते ही मौके पर आरटीए अम्बाला और पुलिस टीमें पहुंच गई थी। छापे के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज मंत्री अनिल विज ने स्वयं चैक किए जबकि उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान का वजन व आकार भी चैक किया था। मंत्री विज की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति मच गई थी।

विज ने मौके पर ही तब कहा था कि उनका प्रयास है कि प्रदेश में ओवरलोड वाहन न चले और वाहन चालक पूरे दस्तावेजों के साथ चले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी इन्हें चैक करने के निर्देश दिए थे तथा यह भी कहा था कि वह कभी भी, कहीं भी वाहन जांच फिर से कर सकते हैं।

इन वाहन चालकों पर इतना जुर्माना लगाया

वाहन नंबर                           जुर्माना राशि
एचआर 658381                  43500
एचआर 64ए4868                 32000
एचआर 37ई2769                 36500
एचआर 37सी5867                25500
एचआर 37डी7071               15000
एचआर 37डी3408               15500
एचआर 37ई2463                 15500
पीबी05डब्ल्यू9925                11000
पीबी03एपी6676                   7500
एचआर69ई2155                  6500
पीबी11बीवाई8754                6500
एचआर47डी4529                6500
पीबी13बीडी2263                 6000
एचआर37ई6889                  5500
पीबी03एजे2713                   5500
एचआर37ई9993                 5500
आरजे50जीए7631               5500
एनएल01एए3304               4500

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?