Home haryana प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी : जगमोहन आनंद  

प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी : जगमोहन आनंद  

by ND HINDUSTAN
0 comment

नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल।   करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हर नागरिक भाजपा की  नीतियों से संतुष्ट है और उन्हें पूरा विश्वास है कि करनाल नगर निगम मे भाजपा का मेयर बनेगा और 20 वार्डो मे रिकॅाड मतों से भाजपा के पार्षद बनेगे। करनाल में विकास कार्यो की गति और तेजी से आगें बढ़ेगी।

करनाल के विधायक शुक्रवार को स्थानीय कर्ण कमल कार्यालय में नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है, प्रदेश में अभी डबल इंजन की सरकार चल रही है और नगर निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यो की गति प्रगति पर है और उन्हें पूरा विश्वास है कि करनाल नगर निगम के चुनावों में भाजपा को मेयर बनेगा और सभी 20 वार्डो में भाजपा के निगम पार्षद बनेगें।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मेयर चुनाव के लिए और निगम पार्षद चुनाव के लिए सूचि पार्टी द्वारा जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 100 दिन के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए जन-कल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनानें का काम किया गया है। जिन उम्मीदों के साथ लोगों ने उन्हें वोट देकर हरियाणा विधानसभा भेजा है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। विधायक ने कहा कि करनाल विधानसभा मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार मे किसी प्रकार की कोई नही रहने दूगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और युवा अपनी पढ़ाई के बलबूते पर तथा कड़ी मेहनत से पारदर्शिता से नौकरी प्राप्त कर रहे है।

इस अवसर पर इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेद्र राणा, भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा , जिला प्रभारी भारत भूषण, महामंत्री सुनील गोयल सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।



You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?