Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलैटिक्स चैम्पियनशीप में जीते 4 पदक

कुरुक्षेत्र के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलैटिक्स चैम्पियनशीप में जीते 4 पदक

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र ।   केरला के त्रिशुर में राष्ट्रीय मास्टर्स एथलैटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन  31 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक हुआ। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाडिय़ों ने 4 मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे राष्टï्र में रोशन किया है।
कुरुक्षेत्र द्रोणाचार्य स्टेडियम में शनिवार को खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया गया। इन खिलाडिय़ों को स्टेडियम के प्रशिक्षकों ने मेडल देकर सम्मानित किया। वर्टन राष्टï्रीय खिलाड़ी वीरभान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 2300 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें हरियाणा के 130 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र  के 11 खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपना दम दिखाया और 4 खिलाडिय़ों ने मेडल जीते। जिनमें सुनील कुमार कारसा ने 35 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में 10 रेस में ब्रॉन्ज मेडल, अमीन गाँव के पूर्व सरपंच पुर्नवसु चौहान ने 50 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में रेस में ब्रॉन्ज, रामगोपाल शर्मा ने 50 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में शॉटपुट इवेंट में ब्रॉन्ज, नसीब सिंह ने 55 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग में रिले रेस में रजत पदक प्राप्त किए। सभी खिलाडिय़ों ने जिला व अपने गांव का नाम रोशन किया। इसके अलावा प्रवेश कमांडो और मास्टर सुरेन्द्र को चौथा स्थान हासिल हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?