संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,20 जनवरी। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी का उद्घोष देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 125 वें जन्मदिन को जन चेतना मंच कुरुक्षेत्र द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ द मंच के मुख्यालय 13, नेताजी कालोनी, होटल हेरिटेज के सामने आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व करते हुए दिल्ली चलो का नारा देकर नेताजी ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, जब नेताजी सेना को लेकर ब्रिटिश सरकार को ललकारते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे थे तो यहाँ के नेताओं ने कहा था कि यदि नेता जी दिल्ली की ओर बढ़े तो पहला व्यक्त मैं होऊंगा जो नेताजी के तलवार के साथ स्वागत करूंगा। अर्थात जो नेता आजादी की लड़ाई में नेताजी के विरोध कर रहे थे वे ही बाद में सत्ता का सुख भोगते नजर आए। आने वाली पीढ़ी नेताजी के संघर्ष को न जान सके इसलिए उनको नजरअंदाज किया। यहां तक कि आज़ाद हिन्द फ़ौज के माध्यम से लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को पेंशन से भी वंचित किया गया। अखण्ड भारत का सपना लिए नेता जी अपने कार्य में निरन्तर लगे हुए हैं। 1947 के बाद सरकारों ने बार बार जांच आयोग के माध्यमों से उनकी मृत्यु को साबित करने का प्रयास किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी के संघर्षों व 1947 के बाद के घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम ज़ूम के माध्यम से भी किया जाएगा। इस अवसर पर मंच के महासचिव संत कुमार, कोषाध्यक्ष विजयंत बिन्दल, उपाध्यक्ष डॉ मोहित गुप्ता उपस्थित रहे।