परीक्षाएं प्रातः और सायंकालीन सत्रों में की जाएंगी संचालित
एनडी हिन्दुस्तान
चण्डीगढ़ । हरियाणा सरकार ने मार्च 2025 के दौरान होने वाली विभिन्न विभागों की विभागीय परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है। ये परीक्षाएं 19 से 26 मार्च, 2025 तक प्रातःकालीन और सायंकालीन सत्र में सार्थक गर्वनमेंट इंटिग्रेटिड सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सैक्टर-12ए, पंचकूला में संचालित की जाएंगी।
प्रशासनिक सुधार विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदार के लिए क्रिमिनल लॉ का पहला पेपर, वन विभाग का फॉरेस्ट लॉ, पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा मत्स्य पालन विभाग के लिए अकाऊंट्स पेपर, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए ग्रुप एक पेपर-ए तथा वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के लिए लेखा और विभागीय नियम पेपर 22 मार्च, 2025 को प्रातःकालीन सत्र सुबह 10.00 बजे से 1.00 बजे तक लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इसीदिन असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए सिविल लॉ का पेपर तथा वन विभाग के लिए लैंड रेवन्यू पेपर, पशु पालन एवं डेयरी विभाग व मत्स्य पालन विभाग के लिए विभागीय नियमों का पेपर तथा पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप) के एसडीओ के लिए प् पीडब्ल्यूडी स्पेशिफिकेशनज पेपर का आयोजन सांयकालीन सत्र दोपहर 2.00 बजे से 5.00 बजे तक संचालित किया जाएगा।