Home Kurukshetra News अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध- डीसी पार्थ गुप्ता

अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध- डीसी पार्थ गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

2539 वाहनों की चैकिंग के दौरान 1 वाहन सीज तथा 17 वाहनों के चालान कर 5 लाख 65 हजार 500 रुपये का लगाया गया जुर्माना

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर । डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया हरियाणा सरकार केनिर्देशानुसार खनन विभाग यमुनानगर द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर निरंतर कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि  जिला में जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 2539 वाहनों की चैकिंग के दौरान 1 वाहन सीज तथा 17 वाहनों के चालान कर 5 लाख 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी हैं।
उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1505 वाहनों की चैकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा एक वाहन सीज कर 4 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 326 वाहनों की चैकिंग के दौरान 12 वाहनों का चालान कर 97 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 502 वाहनों की चैकिंग के दौरान एक वाहन का चालान कर 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 206 वाहनों की चैकिंग के दौरान 4 वाहनों के चालान कर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन-रात चैकिंग की जा रही है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सड़कों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?