कुरुक्षेत्र, 2 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक 4 अगस्त से विभागों में उपस्थित होंगे। सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय ने बताया कि हरियाणा सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशानुसार सभी शिक्षक 4 अगस्त से शिक्षण, शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पब्लिक डीलिंग 31 अगस्त तक बंद रहेगी।