उन्होंने गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की
आईपीएस अधिकारी शिवचरण अत्री विशिष्ट अतिथि रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य एवं गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के पदेन सचिव डॉ जयपाल शर्मा ने की
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक । हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता व कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की पहचान पहले एक कृषि प्रधान राज्य के रूप में होती थी, लेकिन अब यह खेलों का हब बन चुका है। यह बदलाव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के कारण संभव हुआ है। मंत्री गौरव गौतम ने गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आईपीएस अधिकारी शिवचरण अत्री रहे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य एवं गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के पदेन सचिव डॉ जयपाल शर्मा ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्यातिथि गौरव गौतम ने कहा गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था उत्तर भारत की संस्था में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यहां से विद्यार्थी पढक़र विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे है। उन्होंने हरियाणा सरकार में उनके मंत्रालयों द्वारा गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में खेल मंत्री ने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय स्तर पर पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।
गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक सहित अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की नई खेल नीति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने खिलाडिय़ों को विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया है।खेल मंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है, और इसमें युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सपनों को हरियाणा के युवा साकार करने में योगदान देंगे। सरकार हर संभव मदद देने के लिए तैयार है, चाहे वह खेल हो, शिक्षा हो या विज्ञान।
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी धाक जमाते हैं। राज्य सरकार खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशि देती है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2.50 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। पैरालंपिक खिलाडिय़ों को भी समान पुरस्कार राशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 15 लाख रुपये की राशि भी दी जाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य एवं गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के पदेन सचिव डॉ जयपाल शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। मंच संचालन डॉ कपिल कौशिक ने किया।
इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महाश्वेता, गौड़ ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दीप्ति अत्री, गौड़ ब्राह्मण स्कूल प्राचार्य डॉ अनीता गौड़, गौड़ ब्राह्मण महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ धर्मवीर भारद्वाज, डॉ दलबीर कौशिक, डॉ संतोष शर्मा, डॉ पिंकी, डॉ सुखदेव शर्मा, डॉ तरुण वत्स, डॉ सुरेन्द्र, डॉ मंजू शर्मा, डॉ सीमा शर्मा, डॉ मनीषा कौशिक, भगवान परशुराम आश्रम जनकल्याण समिति अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार, महासचिव डॉ कपिल कौशिक, कोषाध्यक्ष डॉ हरिओम वशिष्ठ, हरियाणा कुश्ती संघ अध्यक्ष रमेश पांचाल, संजय अत्री, रणधीर भारद्वाज, नफे सिंह कौशिक, डॉ कपिल भारद्वाज, सुनील शर्मा, रमेश पंडित बोहर, इंदिरा कॉलोनी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष खुशीराम शास्त्री आदि मौजूद रहे।
फोटो : 22 से 25
0 0 00 0 0 0 0 0