Home Chandigarh हरियाणा के 18 छात्र आरआईएमसी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षात्कार में हुए शामिल

हरियाणा के 18 छात्र आरआईएमसी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर साक्षात्कार में हुए शामिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी), ने जुलाई 2025 में शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए कॉलेज ज्वाइन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। आरआईएमसी, 1922 में स्थापित एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसका लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करना और भारतीय सेना के लिए भावी नेताओं को तैयार करना है।

लिखित परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई। इसके बाद 8 अप्रैल, 2025 को सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग, पंचकूला में साक्षात्कार आयोजित किया गया। इच्छुक उम्मीदवारों की मौखिक परीक्षा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राज्य चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी। बोर्ड के अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ गुप्ता, मेजर चिराग और एनसीसी (उच्च शिक्षा विभाग) के संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत सिंह शामिल थे।

आरआईएमसी लिखित परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले हरियाणा के कुल 18 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार सत्र में भाग लिया। चयन बोर्ड ने आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आरआईएमसी, देहरादून के कमांडेंट को भेजने की सिफारिश की है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?