Home Chandigarh पंचकूला के सेक्टर- एक में बनेगा भव्य अटल पार्क

पंचकूला के सेक्टर- एक में बनेगा भव्य अटल पार्क

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिलान्यास

अटल चौंक व पार्क पर खर्च होंगे लगभग 16 करोड रूपये

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ ।  रामनवमी के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूलावासियों को दो बेहतरीन सौगात देने  का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी काम्प्लेक्स सैक्टर- एक में आज अटल चौंक  व अटल पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया।

अटल चौंक व पार्क पर लगभग 16 करोड रूपये की राशि खर्च होगी। अटल चौंक माता मनसा देवी काम्प्लेक्स से सुखना लेक जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है। इस चौंक का कुल 40 फीट का डायमीटर होगा। चौंक को भव्य बनाने के लिए फव्वारे व लाईटें लगाई जाएगी। इसके अलावा चौंक के मध्य में धौलपुर पत्थर का कमल का फूल बनाया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 46.50 लाख रूपये की राशि खर्च होगी।

इसी प्रकार 2.25 एकड भूमि पर अटल पार्क भी बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री ने किया। अटल पार्क को रमणीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर कुल 15 करोड रूपये की राशि खर्च होगी और यह पार्क लगभग 9 माह में बनाकर तैयार हो जाएगा। पार्क के मध्य में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की धातु से बनी बडी प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्क में 13 विभिन्न तरह की वाटिकाएं भी बनाई जाएंगी, जिनमें वन्य जीव वाटिका, सुगंध वाटिका, आयुर्वेदिक वाटिका, सांस्कृतिक वाटिका, कलाकृति वाटिका, विज्ञान वाटिका आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, पंचकूला के महापौर श्री कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के एम पांडुरंग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?