Home Kurukshetra News हरियाणा को दो बड़ी सौगात देने 14 अप्रैल को हिसार और यमुनानगर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : सांसद नवीन जिंदल

हरियाणा को दो बड़ी सौगात देने 14 अप्रैल को हिसार और यमुनानगर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : सांसद नवीन जिंदल

by ND HINDUSTAN
0 comment

भाजपा के जिला कार्यालय में हुए सक्रिय कार्यकर्ता महासम्मेलन में पहुंचकर सांसद नवीन जिंदल ने दिया निमंत्रण

कुरुक्षेत्र में जल्द शुरू होगा कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जगह हुई फाइनल

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी हिसार और यमुनानगर में प्रदेश को दो नए प्रोजेक्ट की सौगात देने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयास से यमुनानगर में दीन बंधु चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास पीएम द्वारा किया जाएगा। 800 मेगावाट क्षमता की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट के निर्माण से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में हरियाणा की भूमि पर नया इतिहास लिखा जाएगा। इसके साथ साथ पीएम मोदी हिसार में नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे।

सांसद नवीन जिंदल बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय में सक्रिय कार्यकर्ता महासम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का निमंत्रण देने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए मिशन मोड में काम करते हैं। पत्रकारों द्वारा वक्फ बोर्ड कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अधीन आने वाली अधिकतर जमीनें इस हालत में थी कि उनका किसी को भी लाभ नहीं मिल रहा था। इस कानून के आने से इन जमीनों को जनहित के कार्यों में प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल हंगामा करना है। जहां समर्थन ना करना हो, वहां विरोध करना ही पड़ता है। वरना विपक्ष कौन कहेगा। प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने को लेकर सांसद जिंदल ने कहा कि बिजली के दाम तय करना सरकार के हाथ में नहीं होता। इसे रेगुलेटरी कमीशन तय करता है और वो एक इंडिपेंडेंट बॉडी है। उसे यह सब देखना होता है कि उत्पादन और लागत मूल्य को कैसे कवर किया जाए। सरकार तो उल्टा सब्सिडी आदि योजनाओं के माध्यम से महंगी बिजली को सस्ती दर पर जनता को देने के पक्ष में होती है।

          सांसद नवीन जिंदल ने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र में कौशल विद्या केंद्र बनाने के लिए जगह तय कर ली गई है। जुलाई के अंत तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके कुछ महीनों बाद कैथल में भी इसे शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने अपने कार्यालय जिंदल हाऊस में पहुंचे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस मौके पर कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा, संयोजक पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र, सुरेश गर्ग नौच, रामपाल राणा महामंत्री, विक्की शर्मा, हरिचंद्र जांगड़ा, कृष्ण बंसल रघुवीर फौजी, वीरेंद्र बत्रा, अशोक भारती, अरुण वर्मा, धीरेंद्र आयुष गर्ग, गोपाल सैनी, सतबीर शर्मा, कमलजीत कौर, आकाश गुप्ता, निधि मोहन, नायब वाल्मीकि जसबीर सोलू माजरा आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?