Home Kurukshetra News अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध- डीसी पार्थ गुप्ता

अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध- डीसी पार्थ गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुल 2269 वाहनों की चैकिंग के दौरान 1 वाहन सीज कर 5 लाख 20 हजार रुपये का लगाया गया जुर्माना

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर
।  डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार अवैध खनन के विरूद्ध कड़े कदम उठा रही है और खनन विभाग द्वारा लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा कुल 2269 वाहनों की चैकिंग के दौरान 1 वाहन सीज कर 5 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी हैं।
उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1402 वाहनों की चैकिंग की गई। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 286 वाहनों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 398 वाहनों की चैकिंग के दौरान 1 वाहन का चालान कर 94 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 183 वाहनों की चैकिंग कर 1 वाहन सीज किया तथा 4 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन-रात चैकिंग की जा रही है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सड़कों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की शिकायत दर्ज करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 9417250172 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?