Home Chandigarh हरियाणा में मेगा सिविल डिफेंस ड्रिल का आयोजन, एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने पंचकूला कंट्रोल रूम से की निगरानी

हरियाणा में मेगा सिविल डिफेंस ड्रिल का आयोजन, एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने पंचकूला कंट्रोल रूम से की निगरानी

by ND HINDUSTAN
0 comment

नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए, घबराने की जरूरत नहीं – डॉ. सुमिता मिश्रा

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज पंचकूला में स्थापित कंट्रोल रूम से ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत प्रदेश में आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग की। इस दौरान उन्होंने डायल 112 पर आने वाली फोन कॉल्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह मॉक ड्रिल आपातकालीन स्थिति के लिए खुद को तैयार करने के लिए है। किसी भी नागरिक को घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दी जा रही सूचनाओं का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार रखें। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल की गई है और कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की लाइव फीड पर नजर रखी जा रही है। कई जगहों पर मॉल्स में मॉक ड्रिल की गई है, तो कई जगहों पर जिला सचिवालयों में यह अभ्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी जिलों में चल रहा एक व्यापक अभ्यास है। उन्होंने आपदा की तैयारियों को बढ़ाने और आपात स्थिति के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में इस तरह की मॉक ड्रिल के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि आज पूरे राज्य में की गई मॉक ड्रिल को हर साल 7 मई को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा ताकि 3 पी – तैयारी, सावधानी और कोई घबराहट नहीं – सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. मिश्रा ने लोगों से जिला प्रशासन द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य तैयारी और सतर्कता है। इसलिए लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?