Home Kurukshetra News राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए सकारात्मक पत्रकारिता जरूरीः राजेश शांडिल्य

राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए सकारात्मक पत्रकारिता जरूरीः राजेश शांडिल्य

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। नारद जयंती के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंद्र जगाधरी-यमुनानगर व डीएवी गर्ल्स कॉलेज के जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार मिलन समारोह व राष्ट्रीय सशक्तिकरण में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व संवाद केंद्र पंचकुला के संपादक राजेश शांडिल्य मुख्य वक्ता रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख भूपेश अरोडा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर की गरिमामयी उपस्थित रहीं।

डॉ सुरिंद्र कौर जी ने कहा कि समाज में मीडिया की सराहनीय भूमिका है। जो घटनाएं घट रही हैं, उन्हें वैसा ही दिखाना उनकी ताकत है। टीचर व पत्रकार के काम में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों ही समाज को दिशा देने का काम करते है।

प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख भूपेश अरोडा जी ने कहा कि आदि काल से पत्रकार व पत्रकारिता का वर्चस्व कायम है। रामायण काल में गुप्तचर सूचनाओ का आदान प्रदान कर पत्रकार की भूमिका अदा करते थे। महाभारत काल में संजय ने मीलों दूर बैठकर युद्ध का जीवंत वृतांत सुनाकर पत्रकार की भूमिका अदा की। डिजिटल युग में हर व्यक्ति पत्रकार की भूमिका में है। भारत का पहला हिंदी पत्र उदंत मार्तंड भी नारद जयंती के दि नही शुरू हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में भी पत्रकारों की भूमिका सराहनीय रहीं। बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी, डॉ हेडगवारकर, गणेश शंकर विद्यार्थी, भगत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों ने समाचार पत्र निकालकर व उनके जरिए लोगांे को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने मिशन के रूप में पत्रकारिता की। लेकिन आज कुछ संस्थान जल्दी समाचार देने के चक्कर में गलत जानकारी परोस रहे हैं, इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

राजेश शांडिल्य जी ने कहा कि राष्ट्र को सशक्त बनाने में पत्रकारिता का अहम योगदान है। पत्रकार समाज का आइना है, उन्हंे चाहिए वे ऐसी चीजें समाज में प्रेषित करें, जिससे संतुलन बना रहे। सकारात्मक चीजों को बढावा दें। उन्होंने कहा कि महर्षि नारद जी को सूचनाओं को आदान प्रदान करने पर पत्रकार की उपाधि दी गई। नारद जी हमेशा समाज व जनहित के लिए कार्य करते थे। आज उसी चीज का दायित्व पत्रकारों पर है। राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखने के लिए सकारात्मक पत्रकारिता की जरूरत है। ताकि देश में अमन व भाईचारा बरकरार रहे।
इस दौरान पत्रकार गुलशन कुमार, अवतार चुघ, विरेंद्र त्यागी व राजकुमार ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर जनसंचार विभाग अध्यक्ष परमेश कुमार, प्राध्यापिका नेहा ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गौरव कांबोज , रजनी प्रकाश, गौरव गुप्ता, उत्तर राणा, लक्ष्य बिंद्रा, सरदार हरभजन सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?