Home haryana रेवाड़ी जिला सहित एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-वन की पाबंदियां हटी : डीसी

रेवाड़ी जिला सहित एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-वन की पाबंदियां हटी : डीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी । डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि वायु प्रदूषण हम सबके लिए चिंता का विषय है, जिसका हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ग्रैप नियमों की सख्ती से पालना करना बेहद जरूरी है। ऐसे में निर्धारित नियमों की पालना करने में रेवाड़ी जिला ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से रेवाड़ी जिला सहित एनसीआर क्षेत्र में लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) वन के तहत लगाई गई पाबन्दियों को अब हटा लिया गया है लेकिन फिर भी उन्होंने कहा सभी जिलावासी वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले उपायों में निरन्तर अपनी सक्रिय रूप से भागीदार निभाते रहें।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला रेवाड़ी में ग्रेप-वन की पाबंदी अब हटा दी गई हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों, एसएसआईआईडीसी सहित अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विभाग जिला में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रित रखने में सक्रियता बरतें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?