Home haryana अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य थीम होगा एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग : सीटीएम गुरविंद्र

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य थीम होगा एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग : सीटीएम गुरविंद्र

by ND HINDUSTAN
0 comment

26 मई से डीपीई व पीटीआई का प्रशिक्षण शुरू, योग में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल । सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि डीसी प्रीति के मार्ग दर्शन में जिला प्रशासन कैथल एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला कैथल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। आगामी 26 मई से डीपीई व पीटीआई का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। भारतीय योग संस्थान, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि  योग समिति, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं, वोलिंटियर्स, एनएसएस, एनसीसी आदि को भी शामिल किया जाएगा।

          सीटीएम गुरविंद्र सिंह लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले आयुष विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल तथा महानिदेशक संजीव वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का  मुख्य थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग होगा। योग दिवस को लेकर 26 व 28 मई को स्टेडियम व व्यायामशालाओं में पीटीआई व डीपीई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार जून से छह जून को जिला के सभी स्कूलों में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों, योग सहायक व योग समितियों आदि द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी 12 जून से 18 जून तक जिला व खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी 20 जून को फाइनल रिहर्सल होगी और जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 21 जून को सुबह सात बजे से लेकर आठ बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शकुंतला मौजूद रही। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?