Home Kurukshetra News ऑपरेशन सिंदूर में मानवीयता तकनीकी दक्षता और तेज राजनीति की अदभुत मिशाल:नायब सिंह सैनी

ऑपरेशन सिंदूर में मानवीयता तकनीकी दक्षता और तेज राजनीति की अदभुत मिशाल:नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा की ऐतिहासिक एवं विशाल तिरंगा यात्रा में की शिरकत

पहलगाम के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, मदनलाल ढींगडा की प्रतीमा पर किया माल्र्यापण

हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर

लाडवा तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने की शिरकत

लाडवा की हर गली और चौराहें पर गूंजे वीरों के सम्मान में जयघोष

एनडी हिन्दुस्तान

लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मानवीयता, तकनीकी, दक्षता और तेज राजनीति का अदभुत संगम देखने को मिला है। इस ऑपरेशन सिंदूर यात्रा को युगों-युगों तक देश के वीर सैनिकों के सम्मान के रूप में याद रखा जाएगा। इन सैनिकों के शौर्य,साहस को नमन करने के लिए ही देश ही नहीं पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन तिरंगा यात्राओं में प्रदेश के करोड़ों लोगों के जोश और जज्बा देखने को मिला है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को लाडवा नए बस स्टैंड पर आयोजित ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में प्रदेशवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में नए बस स्टैंड से एक ऐतिहासिक और यादगार तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। यह तिरंगा यात्रा श्री राम कुंडी चौक, मेन बाजार,संगम मार्किट, हिनोरी चौक, डा. बीआर अंबेडकर चौक से होती हुई श्री रामकुंडी एवं धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा के जोश और जज्बे को लाडवा की हर गली और मोड पर देखा गया। इस यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया और लोगों ने देश के वीर जवानों के सम्मान में जयकारे लगाए। इन जयकारों की आवाज लाडवा शहर के हर कोने में सुनाई दी गई। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तिरंगा यात्रा के मार्ग पर शहीद मदन लाल ढींगडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामकुंडी धर्मशाला के सभागार में पहलगाम के बलिदानियों को पुष्पर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की सिरजमीं पर जाकर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। ऐसा करके संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता की तरफ आंख उठाने का अंजाम बहुत बुरा होता है। पाकिस्तान की जमीं पर जाकर उनके आतंकवादी अड्डों को चुन-चुन कर मिट्टी में मिलने का काम जांबाज सैनिकों ने किया है। पाकिस्तान के 11 एयर बेस को नेस्ताबूद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने मिसाइल पाकिस्तान पर छोड़ी, इसकी गूंज चाइना और अमेरिका तक गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब बात हुई तो सीजफायर से यह दिखाया कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप भी नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम देश को एक महान राष्ट्र बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का सशक्तिकरण किया गया है और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इसके लिए हमें गौरव है। प्रदेश की जनता की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र गोल्डी,जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एसडीएम पंकज सेतिया, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मदनलाल ढींगडा की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बस अड्डा लाडवा से ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मेन बाजार से होते हुए मदनलाल ढींगडा चौक पर पहुंचने पर शहीद मदनलाल ढींगडा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए नमन किया। इसके बाद लाडवा-इंद्री रोड हिनोरी चौक, इंद्री चौक से होते हुए रामकुंडी पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सुगनी देव आर्य गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का तिलक करते हुए सम्मान किया। संत नामदेव छिंबा समाज सभा और भारत विकास परिषद लाडवा की तरफ से जलसेवा की गई।
सेवा, समर्पण और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़े युवा वर्ग
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि संकल्प करके तिरंगे की शान को ऊंचा उठाएं तथा सेवा, समर्पण और स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़े। ऐसे भारत का निर्माण करे जो अपने आप में एक गौरवशाली अतीत से सीख कर भविष्य की और आकर्षक हों। ऑपरेशन सिंदूर के सभी वीर जवानों को फिर से नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के तहत लाडवा की एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। इस पवित्र आयोजन में इकट्ठा होने से गौरव व समर्पण की भावना एकसाथ उमड़ रही है। यह तिरंगा यात्रा सिर्फ तीन रंगों की यात्रा नहीं है, बल्कि हमारे संकल्प, साहस और स्वाभिमान की यात्रा है।
हरियाणा के लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की वीरभूमि का नमन करते हुए कहा कि यहां से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। यह तिरंगा यात्रा वीरों को पूरा देश उनके साथ खड़ा होने का संदेश देने के लिए है। यह यात्रा उन परिवारों को समर्पित है जिनके बेटे-बेटियां ने सेवा करते हुए यह दिखाया है कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, हमारी आत्मा है, हमारी पहचान है। देशभक्ति हरियाणा की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है। उन्होंने कहा कि उन शूरवीरों के सम्मान की तिरंगा यात्रा है, जिन सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की अस्मिता, रक्षा और प्रतिष्ठा को उंचाई देने का काम किया है। यह भारतीय सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?