Home Chandigarh एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आगाज़, दिखा जूनियर खिलाड़ियों का दम

एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आगाज़, दिखा जूनियर खिलाड़ियों का दम

by ND HINDUSTAN
0 comment

25 मई को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय “8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 एवं एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2024-25” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का संचालन एमराल्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी द्वारा किया गया, जिसमें 3 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 500 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और ताइक्वांडो की विभिन्न श्रेणियों में अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए।

यह प्रतियोगिता अकादमी के फाउंडर 6वीं डेन ब्लैक बेल्ट (कोरिया) मास्टर शिवराज घर्ति और को-फाउंडर 3वीं डेन ब्लैक बेल्ट कविता राय के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो फाइट, ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और पूमसे जैसे इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया।

25 मई को आयोजित होगी एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी

मास्टर शिवराज घर्ति और कविता राय ने बताया कि चैम्पियनशिप के समापन दिवस यानी 25 मई को आयोजित एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एमराल्ड मार्शल आर्ट्स की विभिन्न शाखाओं के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अवार्ड से भी नवाजा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने इस चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए खनौरी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स (केबीडी) के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश गोयल का आभार जताया।

पहले दिन के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

3-7 आयु वर्ग (पीवी कैटेगरी):

1. लड़कियाँ: मायरा शर्मा (गोल्ड),  समायरा गर्ग (सिल्वर), अमायरा वर्मा (ब्रॉन्ज)

2. लड़के: मिखाइल सेठी(गोल्ड), दिवित शर्मा (सिल्वर), मिवान नेगी (ब्रॉन्ज)

8-11 आयु वर्ग (सब जूनियर):

1. लड़कियाँ: आरना शर्मा (गोल्ड), इवाना हिलारिया (सिल्वर), प्रगति महाजन (ब्रॉन्ज)

2. लड़के: रुद्र (गोल्ड), आर्यवीर तेहलान (सिल्वर), रुहान गर्ग (ब्रॉन्ज)

12-14 आयु वर्ग (कैडेट):

1. लड़कियां: गुरइनायत कौर(गोल्ड), अन्वी सूद(सिल्वर), इप्शिता श्रीकृष्ण (ब्रॉन्ज)

2. लड़के: ओजस शर्मा (गोल्ड), शिवांश शर्मा (सिल्वर), प्रताप सिंह टिवाणा (ब्रॉन्ज)

15-17 आयु वर्ग (कैडेट):

3. लड़कियाँ: बानी कौर (गोल्ड), धान्य  (सिल्वर), शिवानी (ब्रॉन्ज)

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?