एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र बेसब्री से इंतजार करते है। स्कूल में हर वर्ष आयोजित होने वाले समर कैंप का, हर साल की तरह इस बार भी विद्यालय में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें कक्षा नर्सरी से सातवीं तक के छात्र भाग ले रहे हैं।
योग की गतिविधि में सभी छात्रों को भाग लेना आवश्यक किया गया ताकि छात्रों को योग और ध्यान का महत्व बताया जाए साथ ही उन्हे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया जाए। छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी योग की गतिविधियों में भाग लिया। अध्यापिका राजविंदर कौर तथा अध्यापक ललित के नेतृत्व में योग का आयोजन किया गया।
कक्षा नर्सरी से केजी तक के छात्रों ने अंकुरित अनाज से स्वादिष्ट नाश्ता बनाया। कक्षा पहली व दूसरी के छात्रों ने रंग रंग बिरंगी तस्वीर बना कर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रों के लिए समर कैंप के दौरान पर्सनेलिटी डेवलपमेंट व इंग्लिश स्पीकिंग की क्लास भी चलाई जा रही है जिसमें छात्रों को दूसरों से संवाद करना तथा खुद को साफ-सुथरा व स्वच्छ रखने के बारे में बताया गया। अध्यापिका श्वेता गुप्ता, राजविंदर कौर, कीर्ति शर्मा तथा रीत्तिका के नेतृत्व में इस गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि हर वर्ष समर कैंप के दौरान छात्रों का ना केवल मनोरंजन होता है बल्कि छात्र बहुत कुछ सीख कर जाते है। कैंप में कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, मेकअप, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, इंग्लिश स्पीकिंग, स्टीचिंग, योगा, कंप्यूटर और साइंस आदि कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्र बहुत कुछ नया सीखेंगे तथा समर कैंप का पूरा आनंद लेते हुए इसे यादगार भी बनाएंगे। इस प्रकार आयोजित की गई गतिविधियां छात्रों में नया जोश, उत्साह एवं उमंग का संचार करती हैं। साथ ही उनके रचनात्मक पहलू को भी दर्शाती हैं। छात्रों को अपनी प्रतिभा को दिखाने एवं निखारने का अवसर भी मिलता है।