Home haryana प्राकृतिक खेती से जमीन के साथ-साथ लोगों की सेहत भी सुधरेगी-राणा

प्राकृतिक खेती से जमीन के साथ-साथ लोगों की सेहत भी सुधरेगी-राणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कृषि मंत्री का एपल गार्डन और सब्जी मंडी का दौरा

एनडी हिन्दुस्तान
 
 करनाल ।
 हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है। इससे जमीन के साथ-साथ लोगों की सेहत में भी सुधार होगा। जहरीला अनाज खाने से लोगों की सेहत भी खराब हो रही हैं और वे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
  श्री राणा आज यहां जीटी रोड पर लवली नर्सरी में एपल गार्डन का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री राणा ने कहा कि इस नर्सरी में बागवानी पौधों की पौध तैयार की जाती है जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में परंपरागत खेती में बदलाव आया है। मछली पालन के साथ-साथ बागवानी और डेयरी क्षेत्र में भी किसानों का रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान कृषि का है। श्री राणा के अनुसार उत्तम खेती, मध्यम व्यापार, अधम चाकरी और भीख निदान कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि खेती को सबसे अच्छा काम बताया। सरकार को प्रयास है कि खेती का और अधिक विकास हो।
 कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोर भी प्राकृतिक खेती पर है। इससे जमीन की सेहत भी सुधरेगी और लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। डीएपी, यूरिया और कीटनाशकों को बार-बार प्रयोग करने से जमीन की उपजाऊ शक्ति घटती है और पैदावार पर भी विपरीत असर पड़ता है। ऐसे अनाज का उपयोग करने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रति पूरी तरह से गंभीर हैं। प्राकृतिक खेती में देशी गाय के गोबर का इस्तेमाल भी होता है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के एक एकड़ जमीन है, उन्हें भी देशी गाय की खरीद पर सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। गाय के गोबर व मूत्र से बनी खाद प्राकृतिक खेती के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। सरकार ने हाल ही में खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। इससे किसानों का फायदा होगा।
  एक प्रश्न पर कहा कि आज युद्ध का तरीका बदल गया है, इसमें प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो रहा है। भारत की लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि पाकिस्तान की जनता के साथ। पाकिस्तान की सेना में आतंकवादियों का साथ दिया। इसी कारण वहां के एयरबेस पर भारत को हमला करना पड़ा। पाकिस्तान की सेना आतंकवादियों से मिली हुई है। पाकिस्तान की विदेश नीति पाकिस्तान की सेना के अधिकारी बनाते हैं। जब तक इस वहां की सेना राजनीति में शामिल रहेगी तब तक वहां के हालात नहीं सुधर सकते।
 इससे पहले उन्होंने नर्सरी का दौरा कर सेब की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी प्राप्त की और सेब का स्वाद चखा।  फ्रूट एंड वेजिटेबल एफपीओ प्राइवेट कंपनी लि. की ओर से मंत्री को दस सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर श्री राणा ने पौधारोपण भी किया। कृषि मंत्री को इस अवसर पर स्मृति चिह्न के रूप में हल भेंट किया गया। नर्सरी संचालक नरेंद्र चौहान ने मंत्री को सेब की विभिन्न किस्मों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. एसके मल्होत्रा, कृषि उपनिदेशक डा. वजीर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, नर्सरी संचालक नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
 सब्जी मंडी का दौरा
 इसके बाद कृषि मंत्री ने यहां सब्जी मंडी का दौरा किया और मंडी बोर्ड सचिव से सफाई, पेयजल, केंटीन, शौचालय आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कुछ आढ़तियां ने टूटी चारदीवारी की मरम्मत कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने मंडी सचिव को केस बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा साकार करने के लिए हर व्यक्ति के घर व आसपास के वातावरण को साफ सुथरा बनाए रखने में मदद करनी चाहिए। यहां भी एक प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि जिन्स को बारिश से बचाने के लिए यदि कहीं तिरपाल वगैरह की कमी है तो उसे दूर किया जाएगा।
इस मौके पर मार्किट कमेटी की सचिव आशा और सब्जी मंडी के आढ़ती मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?