Home haryana 21 जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लें आमजन: विधायक जगमोहन आनंद

21 जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लें आमजन: विधायक जगमोहन आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से रखता है निरोग

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । 
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल वासियों से आह्वान किया है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें। योग हमें शारीरिक व मानसिक रूप से निरोग रखता है, जिससे हमें अच्छा जीवन जी सकते हैं। योग दिवस को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज न केवल अपने देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्हीं के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। योग दिवस पर करनाल में जिला स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे में सभी करनालवासी इस कार्यक्रम में हिस्सा लें और योग की अलख जगाएं।

विश्व को भारत की देन है योग
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है। योग को भारत ने विश्व को दिया है। हमारे ऋषि मुनियों ने योग का प्रचार-प्रसार किया। आज विश्व भर के लोग योग कर रहे हैं और योगासनों का लाभ उठा रहे हैं। योग करने से हम शारीरिक रूप से तो स्वस्थ होते हैं हीं बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी योग बेहतर प्रभाव डालता है। ऐसे में 21 जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लें। इसे लेकर आयुष विभाग द्वारा तैयारियां शुरू की गई हैं। निरंतर योग अभ्यास किए जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?