Home Ambala News पाकिस्तान के टुकड़े होने ही है, पीओके व बलूचिस्तान में जो स्थिति है वह इस ओर ईशारा कर रही है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

पाकिस्तान के टुकड़े होने ही है, पीओके व बलूचिस्तान में जो स्थिति है वह इस ओर ईशारा कर रही है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंक गणित के जरिए बताया कि आठ अक्षरों से बना पाकिस्तान का नाम आगे घटता ही जाएगा

कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे साहब तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता : मंत्री अनिल विज

केजरीवाल पिट-पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं और हर तरफ से रिजेक्ट है, फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं : अनिल विज

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर बलूच विद्रोहियों के कब्जे के दावे पर कहा कि पाकिस्तान के टुकड़े होने ही हैं। पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना जबकि हिंदुस्तान नौ अक्षरों से बना है। नौ को जितना भी गुणा करें वह नौ रहेगा, उदाहरण के तौर पर नौ दुनी 18 में यदि 1 और 8 को जोड़ लिया जाए तो वह नौ ही रहेगा। पाकिस्तान आठ अक्षरों से बना, आठ को यदि गुणा करें तो अंक घटते ही जाएंगे। उन्होंने कहा 25 साल के बाद पाकिस्तान आधा हो गया और 50 साल के बाद यह और आधा हो जाएगा। पाकिस्तान ने तो घटना ही है। पीओके और बलूचिस्तान की जो स्थिति है वह इस ओर इशारा कर रही है कि पाकिस्तान के टुकड़े शुरू होने का काम शुरू हो चुका है।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से पीछे हटना चाहिए पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड्गे से पूछ कर कोई काम नहीं करेंगे। खड्गे साहब तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता। पूछा तो सफल व्यक्तियों से जाता है और प्रधानमंत्री जी अपने कार्यक्रम सही बना रहे हैं और सीधा जनता तक पहुंच रहे हैं ।

केजरीवाल पिट-पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं और हर तरफ से रिजेक्ट है, फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं : अनिल विज

अरविंद केजरीवाल के भाजपा को करारा जवाब देने को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की हिम्मत की वह दाद देते है क्योंकि पिट पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं। हर तरफ से वह रिजेक्ट हुए है, दिल्ली से इन्हें निकालकर फैंक दिया गया है फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं। यदि कोई कसर रह गई है तो वह भी पूरी कर देंगे।

कांग्रेस की छाती पर सांप लोटते है जब देश मोदी जी प्रशंसा करता है : विज

मल्लिकार्जुन खड्गे ने प्रधानमंत्री को आत्म प्रशंसा बंद करने की बात पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मल्लिकार्जुन खड्गे को पाकिस्तान अध्यक्ष बताते हुए कहा कि वो उन्हीं (पाकिस्तान) की प्रशंसा करवाना चाहते हैं, इसलिए जो हमारे नायक जिन्होंने चार दिनों में पाकिस्तान को धूल चटा दी। उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें तकलीफ हो रही है। इनकी छाती पर सांप लोटते है जब देश मोदी जी प्रशंसा करता है

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?