Home Kurukshetra News ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को बांटा जाएगा 100 सेक्टरों में, एक लाख योग साधक एक साथ योग करके करेंगे एक रिकॉर्ड कायम

ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को बांटा जाएगा 100 सेक्टरों में, एक लाख योग साधक एक साथ योग करके करेंगे एक रिकॉर्ड कायम

by ND HINDUSTAN
0 comment

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रबंधों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव व पूर्व राज्यमंत्री ने की अधिकारियों के साथ चर्चा

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रबंधों को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सोमवार देर सायं केडीबी कार्यालय के सभागार में अधिकारियों के साथ चर्चा की। इससे पहले हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने उपायुक्त नेहा सिंह व पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल से योग साधकों व स्कूली बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था और पार्किंग को लेकर फीडबैक रिपोर्ट ली।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर आइकॉनिक स्थल से योग अपनाने का संदेश पूरे विश्व तक पहुंचे, इसलिए मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के हजारों विद्यार्थी भाग लेंगे और शहर की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग भाग लेंगे। सभी मिलकर इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाएंगे ताकि यह महोत्सव नया कीर्तिमान स्थापित कर सके।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 21 जून को ब्रह्मसरोवर व मेला क्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव को एक जनमानस का कार्यक्रम बनाना है। नागरिक योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और 21 जून के बाद भी योग को अपने जीवन में अपनाकर रखें। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पर कई नए कीर्तिमान स्थापित किये जाएंगे। इस महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि और योग गुरु स्वामी रामदेव अध्यक्षता करेंगे। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को 100 सेक्टरों में बांटकर एक लाख योग साधकों एक साथ योग करके एक रिकॉर्ड कायम करेंगे,पूरा जिला इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि अच्छे योग करने वाले और योग का सेवाभाव समझकर कार्य करने वाले साधाकों कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस योग महोत्सव में ब्रह्मसरोवर परिसर और मेला ग्राउंड चारों ओर योग करेंगे। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियों को जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है, जिसकों अंतिम रूप देना शेष है। उन्होंने कहा कि मेला ग्राउंड में स्कूली, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के करीब 37 हजार विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ब्रह्मसरोवर परिसर में पतंजलि योगपीठ की तरफ से करीब 40 हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक व शहरवासियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि योग मैराथन के सफल आयोजन से प्रशासन को योग दिवस कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम बनाने का ट्रायल मिल चुका है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, डीएमसी सतेन्द्र सिवाच, एसडीएम अमन कुमार, जिला परिषद सीईओ शंभू राठी, महिला पतंजलि राज्य प्रभारी मैडम अमर राविश, पतंजलि राज्य प्रभारी राकेश सिंह, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुदेश जाटिया व सतपाल, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डा. संदीप सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?