Home Chandigarh HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर किसी हरियाणवी को चेयरमैन नियुक्त किया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा  

HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर किसी हरियाणवी को चेयरमैन नियुक्त किया जाए – दीपेन्द्र हुड्डा  

by ND HINDUSTAN
0 comment

 हरियाणा की पौने तीन करोड़ की आबादी में बीजेपी सरकार को क्या एक भी आदमी ऐसा नहीं मिला जो HPSC का चेयरमैन बन सके – दीपेन्द्र हुड्डा

 सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने HPSC भर्ती परीक्षाओं में तमाम धाँधलेबाजी, गड़बड़ियों पर कड़ी नाराजगी जताई

 पेपर लीक, प्रश्नों के कॉपी-पेस्ट, भर्ती घोटाले, धाँधलेबाजी में कोचिंग सेंटरों की मिलीभगत की आशंका सामने आ रही – दीपेन्द्र हुड्डा

HPSC द्वारा अन्य राज्यों के आयोगों के प्रश्नों को कॉपी पेस्ट करने की प्रवृत्ति ने परीक्षा की पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े किये – दीपेन्द्र हुड्डा

 क्या हरियाणा से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ देने के लिए ही कॉपी पेस्ट का तरीका अपनाया गया – दीपेन्द्र हुड्डा

 HPSC भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सभी शिकायतों को गंभीरता से ले, जल्द से जल्द पारदर्शी ढंग से उनका समाधान करे – दीपेन्द्र हुड्डा

 8653 पदों पर भर्तियों को रद्द करने का फैसला वापस हो, सिपाही भर्ती के 5600 पदों को पुरानी CET पर ही पूरा कराए सरकार– दीपेन्द्र हुड्डा

 हिसार कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई हो, वाईसचांसलर को तुरंत हटाया जाए और छात्रों का स्टाईपेंड दोबारा शुरु हो – दीपेन्द्र हुड्डा

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर किसी हरियाणवी को चेयरमैन नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पौने तीन करोड़ की आबादी में बीजेपी सरकार को क्या एक भी आदमी ऐसा नहीं मिला जो HPSC का चेयरमैन बन सके। दीपेन्द्र हुड्डा ने HPSC भर्ती परीक्षाओं में तमाम धाँधलेबाजी, गड़बड़ियों पर कड़ी नाराजगी जताई। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हजारों अभ्यर्थियों ने उनसे मिलकर HPSC परीक्षाओं में प्रश्नों के कॉपी-पेस्ट, प्रश्न पत्रों की सील टूटी होने, बिना कारण बताए अचानक परीक्षा रद्द करने, पेपर लीक होने की आशंका व्यक्त करते हुए शिकायत की और HPSC में व्यापक अनियमितताओं और कुप्रबंधन को दूर कराने की मांग की। दीपेन्द्र हुड्डा ने HPSC चेयरमैन से भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की सभी शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेने और जल्द से जल्द पारदर्शी ढंग से उनका समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा समयबद्ध, पारदर्शी, योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया चाहते हैं। दुर्भाग्य से, मौजूदा हालात में ऐसा नहीं हो रहा है। एचपीएससी भर्ती घोटाले का केन्द्र बन गया है। हरियाणा में भर्ती माफिया पनप गया है। HPSC ने क्लास 1, क्लास 2 की तमाम भर्तियों में ज्यादातर हरियाणा के बाहर के लोगों की भर्ती की। पेपर लीक, प्रश्नों के कॉपी-पेस्ट, भर्ती घोटाले, धाँधलेबाजी में कोचिंग सेंटरों की मिलीभगत की आशंका है।

भर्ती परीक्षाओं के हजारों अभ्यर्थियों की पीड़ा और उनमें बढ़ती निराशा को बताते हुए सांसद दीपेन्द्र ने लिखा कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उनसे मिलकर बताया कि हाल के महीनों में हुई HPSC परीक्षाओं में देश के अन्य लोक सेवा आयोगों के पिछले प्रश्न पत्रों से काफी संख्या में प्रश्न सीधे कॉपी किए गए थे। उदाहरण के लिए, सहायक प्रोफेसर (इतिहास) की परीक्षा में 22 प्रश्न पहले की छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा के समान पाए गए और 14 प्रश्न उत्तराखंड पीएससी के प्रश्नपत्र से लिए गए थे। इसी तरह, सहायक प्रोफेसर (भूगोल) की परीक्षा में लगभग 27 प्रश्न सीधे बिहार पीएससी परीक्षा से उठाए गए थे। कॉपी पेस्ट के इस पैटर्न ने प्रश्नपत्रों की पवित्रता और शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं। ऐसा लगता है कि हरियाणा के बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ देने के लिए ही ऐसा किया गया है। इसके अलावा, बीते 01 जून को आयोजित सहायक प्रोफेसर (हिंदी) के पद के लिए परीक्षा को बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के अचानक रद्द करने से युवाओं में पेपर लीक होने की आशंका बढ़ गई। उनकी आशंकाओं की पुष्टि मीडिया रिपोर्टों से भी होती है। इसके अलावा, कई उम्मीदवारों ने उन्हें बताया कि अनेक जगहों पर प्रश्नपत्र की सील या तो टूटी हुई थी या गायब थी। ऐसा होना न केवल परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को कमजोर करता है बल्कि आयोग की तैयारियों और परीक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को बीजेपी सरकार ने एक और धोखा दे दिया। चुनाव के समय युवाओं के वोट हथियाने के लिए बीजेपी ने हजारों भर्तियों की घोषणा की लेकिन सत्ता मिलते ही 8653 पदों पर भर्तियों के सारे विज्ञापनों को रद्द कर दिया। इसमें चुनाव आचार संहिता लगने के 3 घंटे पहले घोषित सिपाही भर्ती के 5600 पद भी शामिल हैं। उन्होंने मांग करी कि सरकार 8653 पदों पर भर्तियों को रद्द करने का फैसला वापस ले और सिपाही भर्ती के 5600 पदों को अपने चुनावी वादे के मुताबिक पुरानी CET पर ही समयबद्ध ढंग से पूरा कराए। उन्होंने यह भी कहा कि सीईटी में पर्याप्त समय नहीं दिया गया, पोर्टल की गड़बड़ी के चलते हजारों आवेदकों के जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पाये। इसलिए सीईटी लाइन दोबारा खोली कर उन्हें पर्याप्त मौका दिया जाए। दीपेन्द्र हुड्डा ने हिसार कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने, वाईसचांसलर को तुरंत हटाया जाए और छात्रों का स्टाईपेंड दोबारा शुरु कराने की मांग की।

आज हरियाणा युवा कांग्रेस के सभी नवचयनित पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिलने आये और प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने यूथ कांग्रेस के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि कॉंग्रेस की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ना है। किसी भी बदलाव के पीछे युवा शक्ति होती है। युवा कांग्रेस को बीजेपी के 11 साल बेमिसाल वाली जुमलेबाजी की पोल खोलनी है। आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन की मार झेल रहा है। बीजेपी सरकार ने HKRN के नाम पर दुकान खोल रखी है। 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं। हर जगह प्रशासन ने गुंडागर्दी का माहौल बना रखा है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के अलावा सांसद जय प्रकाश, सांसद वरुण मुलाना, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक चंद्र प्रकाश, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक राव दान सिंह, युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीशीत कटारिया, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशू बुद्धिराजा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन कुंडु आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?