Home Ambala News तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को नहीं बल्कि संसद को चुनौती दे रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को नहीं बल्कि संसद को चुनौती दे रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की आम आदमी  पार्टी नेता को खरी खरी, बोले “चींटी चली पहाड़ तोड़ने”, किसी के घर पर कब्जा करना क्या यह शिष्टाचार है

भाजपा गरीब लोगों के लिए काम कर रही है, उन्हें मकान दे रही है : विज

केजरीवाल में हिम्मत है तो वह कोर्ट में जाकर लड़ें? – विज

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय की खूब खरी-खरी की और आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि “चींटी चली पहाड़ तोड़ने, जबकि आम आदमी पार्टी की यही फितरत है लेकिन ज्यादा मत उछले”। इसके अलावा, उन्होंने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि यदि कोर्ट के आदेश से कहीं कुछ हो रहा है तो उसका आरोप भाजपा पर नहीं थोपा जा सकता। केजरीवाल में हिम्मत है तो वह कोर्ट में जाकर लड़ें।

श्री विज आज पत्रकारों द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय के बयान, कि प्रधानमंत्री के घर में घुसकर वह कब्जा करेंगे, के संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

बातचीत के दौरान श्री विज ने आम आदमी पार्टी को उनके जमीन दिखाते हुए कहा है कि “क्या गोपाल राय है, क्या उनकी फितरत है, क्या यह उनका शिष्टाचार है कि किसी के घर में घुस कर कब्जा करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज विज चेतावनी भरे अंदाज में बोले कि वे मानते है कि उनकी (आम आदमी पार्टी) यही फितरत है लेकिन ज्यादा मत उछले”।

तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को नहीं बल्कि संसद को चुनौती दे रहे हैं : विज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान कि सरकार में हिम्मत है तो वह वक्फ को छू कर दिखाएँ, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में तंज कसते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “वक्फ बोर्ड का संसद में एक्ट पास हो गया है, ऑनलाइन साइट बन गई और सब उस पर दर्ज हो रहा है। तेजस्वी यादव वक्फ बोर्ड को चुनौती नहीं दे रहे बल्कि वह संसद को चैलेंज कर रहे हैं, क्योंकि इन लोगों का देश की किसी भी संवैधानिक संस्था में विश्वास नहीं है। जबकि विधिवत नियम अनुसार संसद में वक्फ बोर्ड का बिल पास हुआ है।

भाजपा गरीब लोगों के लिए काम कर रही है, उन्हें मकान दे रही है : विज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जिस दिन 40 लाख लोग सड़कों पर उतर गए, भाजपा को नानी याद आ जाएगी, के बारेमी पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए  जिस पर तंज करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें नहीं याद कि भाजपा ने कहीं पर भी कोई झुग्गी-झोंपड़ी तोड़ी हो। भाजपा तो गरीब लोगों के लिए काम कर रही है, उन्हें मकान दे रही है रेहडी वालों के लिए हर शहरों में बसाने के लिए पैसे मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट के आदेश से कहीं कुछ हो रहा है तो उसका आरोप भाजपा पर नहीं थोपा जा सकता। केजरीवाल में हिम्मत है तो वह कोर्ट में जाकर लड़ें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?