Home Kurukshetra News  शिक्षक स्वयं को समय के अनुसार तैयार करें: डॉ.अशोक शर्मा

 शिक्षक स्वयं को समय के अनुसार तैयार करें: डॉ.अशोक शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

नौ दिवसीय महर्षि कॉन्सियस वेस्ड एजुकेशन और उन हाऊस ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न

एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र
। विकास भारत के सपने को साकार करने के शिक्षकों को समय के अनुसार अपने आप को अपडेट करने की जरुरत है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सही ढंग से लागू करने का जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। इसलिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा है। शिक्षक इसके लिए तैयार हो जाए।यह विचार केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के जन संचार विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा ने रविवार को महर्षि विद्या मन्दिर स्कूल सांवला कुरुक्षेत्र में संपन्न हुए नौ दिवसीय महर्षि कॉन्सियस वेस्ड एजुकेशन और उन हाऊस ट्रेनिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्या महिन्द्र कौर, एम.सी.बी ई की कोर्डिनेटर डॉ वीणा बहुगुणा व शिक्षको ने उनका स्वागत किया।डॉ अशोक शर्मा ने कहा देश पहली बार शिक्षा नीति पर इतने बड़े स्तर पर चर्चा हुए हैं। स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए सेमिनार व कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आप अपने आप को अपडेट करने आएं हैं। आने वाला समय तकनीक का है। छात्रों में रचनात्मक कोशल व समस्त समाधान के लिए तैयार करना जरुरी है। आने वाला समय ए आई का है। लेकिन फिर भी शिक्षक महत्व से ज्यादा रहेगा।बस जरुरत है शिक्षक स्वयं को अपडेट करें। नौ दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले लगभग विभिन्न स्कूलों के चालीस से अधिक  प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के शिक्षक डॉ सुशील कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।सी बी एस ई की तरह से आई मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती गुरशरण कौर ने दो दिन प्रतिभागी शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति व नई तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी।नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों में भारी उत्साह था। प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने अनुभव सांझा किए।अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या महिन्द्र कौर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?