Home Kurukshetra News सूरजकुण्ड और डिज्नीलैंड से दुनिया के मानचित्र पर छाएगा हरियाणा- डॉ अरविंद शर्मा

सूरजकुण्ड और डिज्नीलैंड से दुनिया के मानचित्र पर छाएगा हरियाणा- डॉ अरविंद शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

32वें मैंगो मेले का कृषि मंत्री के साथ किया उद्घाटन

आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाएं विभाग

प्राकृतिक खेती को हरियाणा में दिया जा रहा है बढ़ावा- कृषि मंत्री राणा

किसानों को आर्थिक सम्पन्न बनाने के लिए काम कर रही मोदी-नायब सरकार

एनडी हिन्दुस्तान

पिंजौर/पंचकूला। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, सूरजकुण्ड के विस्तार और डिज्नीलैंड के दिल्ली एनसीआर में आने से हरियाणा दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर छा जाएगा। उन्होंने कहा कि यादवेन्द्र गार्डन में लगने वाले मैंगों मेले को विस्तार देते हुए आम की लुप्त होने वाली किस्मों को सहेजने के लिए कृषि विभाग, बागवानी विभाग व पर्यटन विभाग मिलकर काम करेंगे, ताकि आम उत्पादकों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया जा सके।

शुक्रवार को यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर में विरासत व पर्यटन विभाग, बागवानी विभाग के सौजन्य से आयोजित 32वें मैंगो मेले का विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने तीन दिवसीय मेले के शुभारम्भ उपरांत आम प्रदर्शनी में 200 से अधिक आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया व  आम की कुछ किस्मों का स्वाद भी चखा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर लोगों को संबोधन करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सांस्कृतिक व विरासत स्थलों को विशिष्ट स्थान का दर्जा देते हुए उनको बढ़ावा देने पर बल दिया है। उनके मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर हरियाणा को स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी घोषणा कर चुके हैं कि गुरुग्राम में डिज्नीलैंड को स्थापित किया जाएगा और इसके लिए 500 एकड जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। डिज्नीलैंड की स्थापना से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला, सूरजकुण्ड में गत वर्ष के 12 लाख नागरिकों के आगमन से इस साल 18 लाख से अधिक नागरिकों के आगमन से अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के जन-जन में क्रेज का जिक्र करते हुए कहा कि अब सूरजकुण्ड में तीन बार मेले का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पहली बार मैंगो मेले में आम उत्पादकों के स्टाल भी लगवाए गए हैं, ताकि यहां आने वाले पर्यटक आम का स्वाद चख सके। उन्होंने कहा कि भारत में आम की उत्पत्ति हुई है और यह फलों का राजा है। इसकी बहुत सी किस्में लुप्त होने के कगार पर है, ऐसे में पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग को मिलकर ऐसे आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि विभिन्न आम की किस्मों को विलुप्त होने से बचाया जा सके।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पर्यटकों को संबोधित करते हुए उन्हें 32वें मैंगो मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मे किसानों को आर्थिक तौर पर सम्पन्न बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में कृषि विभाग किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक एकड में बिना खाद, दवाई के खेती करने वाले किसान को एक गाय पर 30 हजार रुपए दे रहे हैं, इसी प्रकार धान की खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने पर प्रति एकड 8 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आज हमें मिलकर प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ना होगा, ताकि जन-जन का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाया जा सके। इस दौरान प्रख्यात कलाकार अशोक मस्ती और हरियाणवी सौरव अत्रि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। कला प्रेमी कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी इस माहौल में खुद को रोक नहीं सके और रागनी ’पाणी आली पाणी प्या दे’ पर सुरताल में गाते हुए नजर आए। मैंगो मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे अतिथियों को कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल, विरासत व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, पर्यटन विभाग के प्रबन्ध निदेशक डॉ शालीन व महाप्रबंधक आशुतोष राजन ने स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बन्तो कटारिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, शिवालिक बोर्ड वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष स्वर्ण गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, अमरपाल राणा, रंजीता मेहता व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?