Home Kurukshetra News मोदी सरकार की आयुष्मान वय वंदना स्कीम के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपए का नि:शुल्क इलाज मिलेगा- पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

मोदी सरकार की आयुष्मान वय वंदना स्कीम के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपए का नि:शुल्क इलाज मिलेगा- पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज शुरू करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के सहयोग से भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल सेक्टर-17 जगाधरी में 70 वर्ष से अधिक के सैकड़ों बुजुर्गों के आयुष्मान वय वंदना आयुष्मान कार्ड मौके पर बनाए गए, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने भाजपा जिला यमुनानगर संगठन की इस पहल का स्वागत किया व प्रसन्नता जाहिर की। इस योजना के तहत 70 या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी वित्तीय स्थिति की परवाह किए बिना 5 लाख तक का हेल्थ कवरेज मिलेगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जो उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करती है। इस स्कीम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक नि:शुल्क इलाज का लाभ उठा सकते हैं और स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम हो सकते हैं। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन उपरोक्त स्वास्थ्य संस्थानों पर 70 वर्ष व अधिक आयु वाले बुजुर्गों को अधिक से अधिक संख्या में वय वंदना (आयुष्मान कार्ड) बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मोदी सरकार की हर योजना को हरियाणा में लागू कर नागरिकों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, नोडल अधिकारी डॉ वागीश गुटेन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, पार्षद अंकित गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, पार्षद रीना रस्तोगी, मंडल महामंत्री संदीप राय, मंडल महामंत्री सीमा गुलाटी, अजय मंगला टोनी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी विपिन साहनी, भाजपा नेता रिंकू धीमान, परदुमन सिंह लाड्डी, अंकुश गोयल सहित बहुत से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?