Home Kurukshetra News पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा के गांव जडौदी के बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा के गांव जडौदी के बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात – भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पूरी दुनिया के लोगों के साथ संवाद करते हैं, इसी कड़ी के अंतर्गत रविवार को पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जिला सचिव प्रभा सागर व मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के साथ गांव जडौदी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। पीएम मोदी ने बताया कि वर्तमान सरकार ने इस साल के बजट में एक ऐतिहासिक पहल ज्ञान भारतम मिशन की घोषणा की है। इसके तहत प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और एक नेशनल डिजिटल रिपॉजिटरी बनाई जाएगी, जिससे दुनिया भर के छात्र और शोधकर्ता भारत की ज्ञान परंपरा से जुड़ सकें।
पीएम मोदी ने बच्चों को आगे बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि विद्यालयों में आपने इंस्पायर मानक अभियान का नाम सुना होगा। यह बच्चों में इनोवेशन को बढ़ावा देने का अभियान है। इस अभियान में हर स्कूल से पांच बच्चे चुने जाते हैं। हर बच्चा एक नया आइडिया लेकर आता है। इससे अब तक लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं और चंद्रयान-3 मिशन के बाद इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने यमुनानगर विधानसभा के बूथ नंबर 190 पर भाजपा नेता रोशनलाल सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना व बताया कि जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के लिए पहले से ही इस बार जिला भाजपा पदाधिकारीगण की ड्यूटी पार्टी संगठन द्वारा लगा दी गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मन की बात कार्यक्रम में जिला यमुनानगर लगातार 100 प्रतिशत सरल पोर्टल पर अपलोड कर रहा है।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने यमुनानगर विधानसभा के बूथ नंबर 161 तिलक नगर में मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने जगाधरी विधानसभा के मंडल छछरौली के गांव छछरौली में बूथ नंबर 100 पर सुशील कुमार गर्ग, पंकज गर्ग, अनिल कुमार आदि बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है, प्रधानमंत्री मोदी जन-जन में लोकप्रिय है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?