कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एडीआर सैंटर में पीएलवीज के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस वर्कशॉप में महिलाओं के अधिकार, मध्यस्थता प्रणाली, किशोर न्याय अधिनियम, ई-कोर्ट विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वो आमजन को जागरूक कर सकें। इस वर्कशॉप में डीएलएसए के पीएलवीज ने भाग लिया।