एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए गए है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की टीम, एमडीडी संस्था द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाही में विद्यार्थियों को मानसिक रोगियों और दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही नालसा योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें मानसिक रोगियों के लिए चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और दिव्यांग जनों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पीएलवी पूनम द्वारा संबंधित योजना के पंपलेट विद्यार्थियों को वितरित किए गए।