Home haryana आवासीय कॉलोनी में बने पार्कों पर सोसाइटियों की दखल अंदाजी नहीं होगी बर्दाश्त : आयुक्त

आवासीय कॉलोनी में बने पार्कों पर सोसाइटियों की दखल अंदाजी नहीं होगी बर्दाश्त : आयुक्त

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक ।  नगर निगम के आयुक्त डॉ आनंद शर्मा ने आवासीय कॉलोनी में बने पार्कों पर कॉलोनी की  सोसाइटियों द्वारा तालाबंदी करने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में पार्कों में सोसाइटियों की दखलअंदाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहां है कि अगर भविष्य में कोई भी समिति का पदाधिकारी सार्वजनिक पार्कों पर ताला बंदी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अमल मिलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार मानसरोवर कॉलोनी में बने चौधरी बक्सा राम मेमोरियल पार्क में कुछ दिन पहले सभी गेटों पर ताले लगा दिए गए थे जिसके चलते कॉलोनी के कुछ लोग नगर निगम के आयुक्त डॉ आनंद शर्मा से मिले और घटना की जानकारी दी। आयुक्त ने इस मामले में हैरानी जताते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को ताला खुलवाने और पार्क का रखरखाव करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क सरकार की संपत्ति है ना कि किसी की निजी संपत्ति और इनका रखरखाव सरकार करेगी। वही आज नगर निगम के सफाई कर्मचारी पार्क में पहुंचे और उसकी सफाई की। पार्क में की गई तालाबंदी के मामले में मानसरोवर कॉलोनी सोसाइटी के प्रधान अशोक चौधरी से जब बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि उनके पिता चौधरी बक्सा राम के नाम से बना यह पार्क कॉलोनी वासियों की धरोहर है जहां तक पार्क में तालाबंदी की बात है वह उनके द्वारा लगाए गए थे क्योंकि इस पार्क में कॉलोनी के कुछ लोग स्वयं घूमने की बजाय अपने कुत्ते घूमाने के लिए लाते हैं और पार्क में गंदगी भी फैला कर चले जाते थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता के नाम से बने इस पार्क में दो बड़े मुख्य द्वार और दो छोटे द्वार हैं जिन में से तीन दरवाजो पर ताले लगाए गए थे और एक दरवाजा लोगों के घूमने के लिए खुला छोड़ रखा था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की इस पार्क में कोई भी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम होता है तो उसके लिए कॉलोनी के किसी भी व्यक्ति को किसी से भी परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए प्रचार किया था कि इस पार्क में भविष्य में अगर कोई भी कार्यक्रम होगा तो इसकी परमिशन समिति द्वारा गठित की गई कमेटी से लेनी अति आवश्यक होगी।


You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?