Home Kurukshetra News प्रेरणा वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन

प्रेरणा वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का हुआ सम्मान

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता की सूर पुरस्कार विजेता साहित्यकार डा. मधु कांत ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतिका भारद्वाज मौजूद रही। कार्यक्रम में आने वाले सभी आने वाले मेहमानों का प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने स्वागत किया। मंच संचालन विकास शर्मा ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतिका भारद्वाज ने सभी का धन्यवाद किया। डा. जय भगवान सिंगला के अनुसार मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने प्रेरणा वृद्धाश्रम का अवलोकन करने उपरांत वृद्धाश्रम की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को संस्था के सदस्य अपने परिवार का सदस्य एवं अपने माता-पिता के समान मानते हुए मान सम्मान देते हैं। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए पुष्पा शुक्ला, मोनिका सिंगला, अन्नपूर्णा शर्मा, उषा सच्चर, डा. अनुपमा सैनी को एवं उल्लेखनीय समाज सेवा करने के लिए त्रिलोक शर्मा, डा. चितरंजन दयाल सिंह कौशल, बृज शर्मा, डा. मोहित गुप्ता एवं एक ही छत के नीचे रहने वाली चार पीढ़ियों वाले परिवार के मुखिया जगदीश राय गांव पपोसा को सम्मानित किया गया। वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को उपहार भी भेंट किए गए। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए डा. मधु कांत ने कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम इस वर्ष को वृद्ध सम्मान वर्ष के रूप में मनाएगा। पूरे वर्ष ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिससे समाज में वृद्धों के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो। इसी मौके पर मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। बुजुर्गों को उनके अधिकारों बारे जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया गया। इस मौके पर प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, नरेश गर्ग, किरण गर्ग, कविता रोहिल्ला, अनीता रामपाल, डा. ममता सूद, हरकेश पपोसा, राधा अग्रवाल, सुरेखा, जींद से हरियाणवी गायक सुशील जांगड़ा, रूमन गुप्ता, डा. रमाकांता, जनार्दन शर्मा, सुमन सैनी, ईश्वर चंद्र, सुदेश कुमारी, वेदिता एवं अग्रसेन स्कूल व विजडम स्कूल के बच्चे मौजूद रहे

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?