अर्थव्यवस्था मजबूत करने की देशभक्ति समय की जरूरत
धनखड़ ने शहीदों के सम्मान में आजादी के पावन पर्व पर हर घर में तिरंगा फहराने का किया आह्वान
स्वायत्त संस्थाओं को बदनाम करने वाला देश हित का व्यक्ति नहीं हो सकता
स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और भारत को आत्मनिर्भर बनाएं : धनखड़– भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ बने झज्जर में आयोजित तिरंगा यात्रा में भागीदार
एन डी हिंदुस्तान
चंडीगढ़। देश की आजादी के 75वें पावन पर्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा फहराने से देश भक्ति का नया जज्बा, जोश और नई जागृति पैदा हुई है। देश के हर क्षेत्र में युवा, पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, युद्ध वीरांगानाएं,महिलाएं तिरंगा यात्रा में पूरे जोश व उत्साह के साथ अपनी भागीदारी कर रहे हैं । इस देश भक्ति के नये जोश ,जज्बे और नई जागृति को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में लगाना है। हर भारतीय आजादी के पावन पर्व पर यह संकल्प लें कि उसे केवल स्वदेशी उत्पादन खरीदना है और उपयोग करना है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में आयोजित तिरंगा यात्रा शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के समय जिस तरह हमारे बलिदानियों ने देश के हर वर्ग में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया था, अब पीएम मोदी के आह्वान पर उसी तरह नये जोश व जज्बे के साथ देश को वर्ष 2047 तक आर्थिक रूप से दुनिया का सबसे मजबूत राष्टï्र बनाना है।
धनखड़ ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर और विदेशी वस्तुओं का त्याग कर ही भारत 2047 तक आर्थिक रूप से सशक्त राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को जीवनभर की प्रेरणा बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। शहीदों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानियों और अमर शहीदों के परिजनों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया । तिरंगा यात्रियों ने अमर सेनानियों, महापुरुषों और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया । तिरंगा यात्रा के दौरान झज्जर शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जगह.जगह पर लोगों ने तिरंगे लहराकर यात्रा का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ इस आयोजन में शामिल हुई। धनखड़ ने आजादी के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा फहराने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस का रहा है वोटों की चोरी का इतिहास – बोले धनखड़
भारतीय जनता पार्टी के सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि
चुनाव आयोग देश की शानदार काम करने वाली एक संवैधानिक संस्था है, वहां नियमानुसार हर शिकायत की तत्काल सुनवाई होती है। इसलिए राहुल गांधी को झूठा राजनीतिक नैरेटिव सेट करने की बजाए सीधे चुनाव आयोग के पास अपनी शिकायत लेकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करता है, वह व्यक्ति देश हित का नहीं हो सकता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत के बाद
कांग्रेस ने 1991 में भावनात्मक रूप से वोटों की चोरी की। आजादी के बाद देश की जनता सरदार वल्लभ भाई पटेल को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती थी , लेकिन कांग्रेस ने वोटों की चोरी से नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बना दिया । पूरा देश इस बात से वाकिफ है कि वोटों की चोरी, कांग्रेस का इतिहास रहा है। अब ये चुनाव आयोग के पास जाने की बजाए झूठा ड्रामा रच रहे है। विपक्षी नेता अपना संगठन खड़ा नहीं कर पा रहे हैंं। कर्नाटक में वोट चोरी के झूठे आरोपों की पोल इनके ही मंत्री ने खोली तो उस मंत्री को पद से हटा दिया, ये कांग्रेस नेता की तानाशाही है।
झज्जर तिरंगा यात्रा में युद्ध वीरांगनाएं, अमर शहीदों के परिजन, पूर्व सैनिक , जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, जिप चेयरमैन जिले सिंह सैनी, दयाकिशन छिल्लर, मनीष बंसल, प्रवीण गर्ग, सुनीता चौहान, सोमवती जाखड़, दीपक चेयरमैन, जगदीप चेयरमैन, प्रमोद बंसल, सोमवती जाखड़, दिनेश गोयल, दया किशन जांगड़ा, वीरभान, जगदीश वर्मा, प्रवीन जांगड़ा, झज्जर विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष, नरेश प्रजापति, सहित शहर के पार्षद गण, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में युवा, खिलाड़ी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।