Home Kurukshetra News नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

बगथला । धर्मजीवी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज, बगथला द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ कॉलेज परिसर से हुआ, जिसके बाद प्रतिभागियों ने गांव की मुख्य सड़कों एवं विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया।

गांव में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज के स्वास्थ्य, प्रगति और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाएं।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शालिनी राजपूत, सचिव शशि सबरवाल तथा शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य — डॉ. सुदेश तनेजा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. प्रीति, आशा, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. रविंद्र सिंह, श्री सुमित कुमार और हितेश कुमार — उपस्थित रहे और रैली में सक्रिय भूमिका निभाई।

रैली के दौरान लगाए गए प्रमुख नारे —

1. नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो।

2. नशे से दूर रहो, खुशहाल जीवन गढ़ो।

3. स्वस्थ रहो, नशा त्यागो।

4. युवाओं की शान – नशा मुक्त भारत महान।

कार्यक्रम के अंत में कई ग्रामीणों ने नशा त्यागने और इस मुहिम में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?