Home Chandigarh उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने निकाली तिरंगा यात्रा — हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में बांटे तिरंगे, दिया आज़ादी का संदेश

उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने निकाली तिरंगा यात्रा — हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में बांटे तिरंगे, दिया आज़ादी का संदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर 40-बी स्थित श्री हनुमान मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ भूपेंद्र शर्मा प्रदेश उत्तराखंड प्रकोष्ठ शक्ति देवशाली, बीर पाल सिंह नेगी सुनीता भट्ट, आनंद प्रकाश शर्मा, बर्फ सिंह पवार, दीपक उनियाल, दीपक असवाल, विक्रम बिष्ट, शंकर पवार, वरिंदर रावत, रोशन लाल बडोनी, धर्मपाल रावत, गौतम बिष्ट, ज्वाला भंडारी, अनूप रावत, बृज मोहन फौदोनी, सुरेंद्र सिंह रावत, स्वरूप सिंह रावत, उमा राणा, दीपा, रेखा रावत,दिलीप सिंह पवार राजेश्वरी नेगी,नवीन जोशी, विक्रम बिष्ट और  एवं बड़ी संख्या उत्तराखंड के लोग उपस्थित थे।

मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा सेक्टर 40 और 41 के हाउसिंग बोर्ड मकानों की गलियों से होती हुई पुनः मंदिर के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रकोष्ठ के सदस्य हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों से माहौल को गूंजायमान करते रहे।

यात्रा के दौरान लोगों में तिरंगे वितरित किए गए और बच्चों को आज़ादी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भूपिंदर शर्मा ने कहा कि आज़ादी के महत्व के प्रति जागरूक करना और स्वयं जागरूक होना, दोनों ही बातें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि इसके तीनों रंगों और अशोक चक्र में भारत का गौरव, त्याग, शौर्य और प्रगति का संदेश छिपा है। नयी पीढ़ी को इसका इतिहास और महत्व जानना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और अभिमान है तथा हर भारतवासी के लिए सम्मान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान से युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं जागरूक रहकर बच्चों को यह संदेश देना चाहिए, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचा सकें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?