संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त।अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने कुरुक्षेत्र में समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में हरियाणा सरकार से अग्रोहा में राजकीय कन्या महाविद्यालय का नाम महाराजा अग्रसेन की धर्मपत्नी महारानी माधवी के नाम पर रखने की मांग की है। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहाकि अग्रोहा धाम अग्रवाल समाज का प्रमुख तीर्थ है। यहां की सभी स्मृतियाँ महाराज अग्रसेन से जुडी हैं। उन्होंने कहाकि अग्रवाल वैश्य समाज ने इस महाविद्यालय के शिलान्यास का आभार व्यक्त किया है। अग्रवाल वैश्य समाज ने मुख्य मंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि अग्रोहा में बनने वाले इस कन्या महाविद्यालय का नाम महारानी माधवी जी के नाम पर होना चाहिए। इस अवसर पर बलबीर गुप्ता प्रधान , महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना, मुनीष मित्तल युवा लोकसभा अध्यक्ष, अग्रवाल वैश्य समाज, अशोक गर्ग प्रदेश सचिव, कपिल मित्तल प्रदेश संगठन सचिव, बी.बी.जिन्दल, अजय गुप्ता, प्रमोद बंसल, विजय गर्ग, सचिन सिंगला, संजीव गर्ग, विनय गुप्ता, केवल कृष्ण गोयल, जंग बहादुर सिंगला, विपिन गर्ग, सुमित गर्ग व धीरज गुप्ता इत्यादि भी मौजूद थे।