एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार टूरिज़्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग के प्रोफेसर मोहिन्दर चांद को 05 सितम्बर से डीन फैकल्टी ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट नियुक्त किया गया है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रो. मोहिन्दर चांद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कोर्ट तथा एकेडमिक काउंसिल के सदस्य होंगे।
प्रो. मोहिन्दर चांद ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को सौंपने के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए कहा वे पूरी निष्ठा व लगन के साथ इस जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे।