Home Kurukshetra News समूह नृत्य में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम रही विजेता

समूह नृत्य में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम रही विजेता

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर बटालियन एनसीसी, यमुनानगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनल सिंह और एडम ऑफिसर कर्नल जितेंद्र दहिया के दिशा-निर्देशन में डीएवी गर्ल्स कॉलेज में  भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें समूह गान, समूह नृत्य और बैले डांस प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की 25 टीमों ने भाग लिया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है।

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनल सिंह ने कहा कि भारत में युवाओं की संख्या देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि हर युवा अनुशासन और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करे तो भारत निश्चित ही विश्वगुरु बन सकता है। मौके पर कॉलेज की एनसीसी ऑफिसर मेजर गीता शर्मा, कैप्टन अनिल, लेफ्टिनेंट निधि, लेफ्टिनेंट मनदीप, नितिन वालिया, मुकेश, जोशप्रीत सिंह सहित 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस प्रकार रहे परिणामः
प्रतियोगिता में समूह नृत्य में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने पहला, एमएलएन. कॉलेज की टीम ने दूसरा तथा श्री गुरु नानक देव स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। समूह गान में एसडी मॉडल स्कूल ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने दूसरा तथा महाराजा अग्रसेन कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?